कौन सी शादी ज्यादा टिकाऊ?
- फोटो : Adobe
लव मैरिज बनाम अरेंज मैरिज में कौन सी शादी ज्यादा टिकाऊ?
अमर उजाला में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में 68 फीसदी शादियां अरेंज मैरिज थीं, लेकिन 2023 में यह आंकड़ा घटकर 44 फीसदी हो गया। जिससे पता चलता है कि प्रेम विवाह की संख्या बढ़ रही है। हालांकि कई स्टडीज में यह भी पाया गया कि अरेंज मैरिज में तलाक की दर कम और लव मैरिज में अधिक रहती है। दोनों तरह की शादी में तलाक की दर को प्रभावित करने वाले कई कारक हैं जैसे सामाजिक-सांस्कृतिक कारक, व्यक्तिगत कारक और आर्थिक कारक।
लव मैरिज जहां प्यार से जुड़ा रिश्ता होता है तो वहीं अरेंज मैरिज समझ से तय हुआ बंधन है। रिसर्च बताते हैं कि अरेंज मैरिज में तलाक के मामले तुलनात्मक रूप से कम होते हैं, हालांकि लव मैरिज में अगर रिश्ता मजबूत हो तो वो ज्यादा समझ पर टिका होता है। सबसे जरूरी बात है, पारस्परिक समझ, सम्मान और संवाद, चाहे रिश्ता किसी भी तरीके से शुरू हुआ हो।