फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में अपनी मर्जी थोपते हैं इन राशियों के लड़के, गर्लफ्रेंड पर दिखाते हैं रौब

Fri, 09 Aug 2019 04:20 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
relationship - फोटो : file photo
अगर आप दोनों के बीच की केमिस्ट्री अच्छी नहीं है तो आपका रिश्ता मजबूत नहीं हो सकता है। दरअसल किसी भी रिश्ते के लिए पार्टनर के बीच भरोसा मजबूत होना चाहिए और समझ परिपक्व। कई बार हम रिलेशनशिप में होते हैं लेकिन लड़के या लड़की को समझ नहीं पाते हैं। इसकी वजह होती है राशियां। कई राशियों के लोग ऐसे होते हैं कि जब आप उनके साथ किसी रिश्ते में होते हैं तो उन्हें समझना बहुत मुश्किल होता है। ये अपने पार्टनर पर किसी न किसी रूप में हावी रहते हैं। इन राशियों के लोग रिलेशनशिप में पत्नी, प्रेमिका और गर्लफ्रेंड पर रौब दिखाते हैं।  आप राशि के हिसाब से इस बात को भी जान सकते हैं कि आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता कितना लंबा चलेगा।  

 
विज्ञापन

2 of 8
relationship - फोटो : file photo
सिंह राशि
सिंह राशि वाले अपनी प्रेमिकाओं और पार्टनर पर हावी रहते हैं। इस राशि के लोग दूसरों का ध्यान आकर्षित करने में माहिर होते हैं। अगर आप भी सिंह राशि के जातक हैं तो आप अपने रिलेशनशिप में अपने पार्टनर और गर्लफ्रेंड पर हावी रहेंगे

 
विज्ञापन

3 of 8
relationship
धनु राशि
धनु राशि के जातक स्वभाव से घुमक्कड़ होते हैं। ऐसे जातक स्वतंत्रता के पक्षधर होते हैं लेकिन प्यार और रिश्ते में इस राशि के लोग अपने पार्टनर पर हावी रहते हैं। 

 

4 of 8
relationship
मीन राशि
मीन राशि वाले केयरिंग और साथ खड़े रहने वाले तो होते हैं लेकिन यह खुद को ज्यादा अभिव्यक्त नहीं कर पाते हैं। इस राशि के लोग अपने भीतर के जज्बातों को बयां करने में वक्त लगा देते हैं और शब्दों के जरिए दिल की बात आसानी से नहीं कह पाते हैं। ये ही वजह है कि लड़कियां इस राशि वाले लड़कों को जल्दी नहीं समझ पाती हैं।
 
 
विज्ञापन

5 of 8
relationship - फोटो : social media
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। काफी लंबे वक्त बाद वृश्चिक राशि वाले किसी पर पूरी तरह से भरोसा कर पाते हैं। ये ही वजह है कि इनके रिलेशनशिप में कई बार परेशानी आने लगती है। हालांकि इस राशि के अपने जल्दी किसी को अपने सिक्रेट्स नहीं बताते हैं और न ही जल्दी किसी के सामने खुलकर खुद को अभिव्यक्त करते हैं। ऐसे में वृश्चिक राशि के लोग थोड़ा जटिल पार्टनर होते हैं और लड़कियां इन्हें जल्दी नहीं समझ पाती हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
relationship
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग जरा कूटनीतिक होते हैं। ऐसे में यह लोग आसानी से अपनी सच्ची भावनाओं को भी छिपा लेते हैं। ये लोग अपने गुस्से और ईष्या को भी आसानी से छिपा लेते हैं। ये लोग जल्दी-जल्दी अपने विचारों और राय को भी बदल लेते हैं। ऐसे में इनका पार्टनर कई बार कंफ्यूज हो जाता है और लड़कियां इस राशि के लड़कों को आसानी से नहीं समझ पाती हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
relationship
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग भावुक होते हैं। ये स्थितियों के बारे में ज्यादा ही सोचने लगते हैं। हालांकि इस राशि के लड़के थोड़ा मूडी भी होते हैं। जल्द ही नाराज हो जाते हैं। इस राशि के लड़के सच्चे और समर्पित प्रेमी होते हैं लेकिन मूड स्विंग होने की वजह से लड़कियां इस राशि के लड़कों को आसानी से नहीं समझ पाती हैं।
 
 
विज्ञापन

8 of 8
relationship
मकर राशि
मकर राशि के लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन को अपनी ही शैली में जीना पसंद करते हैं। अनुशासन प्रिय होने के बाद भी ये अपने पार्टनर और प्रेमिका पर हाव रहते हैं। इस राशि के लोगों को प्यार में अपने पार्टनर को नियंत्रण करना पसंद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें