पत्नी- पति और प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता विश्वास पर टिका रहता है। अगर एक बार यह विश्वास डगमगा गया तो समझिए रिश्ते में दरार आना तय है। किसी भी रिश्ते में भरोसा और विश्वास की वो ढोर होती है जो दो लोगों को बांधे रखती है और अगर यह कमजोर हो जाती है तो समझ लीजिए पति-पत्नी और प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को धोखा दे रहे हैं। इस धोखे को आप अपने पति की कुछ आदतों के जरिए जान सकते हैं। इसलिए कभी भी पति एवं प्रेमी की तरफ से मिलने वाले संकेतों को नजरअंदाज न करें क्योंकि आप जिसे प्यार सोच रही हों हो सकता है कि आपका पति आपके साथ विश्वासघात कर रहा हो।