दरअसल इंडोनेशिया देश में शादी के लिए जरूरी जिम्मेदारियों को निभाने का कोर्स चलाया जा रहा है। जिसमें शादी के लायक लड़के और लड़कियों को शादी के बाद परिवार, घर से संबंधित जरूरी जिम्मेदारियों के बारे में सिखाया जाएगा। इसके अलावा ये भी देखा जाएगा कि सभी युवक और युवतियां शादी के लिए मानसिक के साथ ही शारीरिक रूप से माता-पिता बनने के लिए कितना तैयार हैं।