Lohri Gift Ideas For New Bride: पंजाब और उत्तर भारत में पहली लोहड़ी सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि नई बहू के स्वागत का सामाजिक संस्कार है। यह वह दिन होता है जब परिवार, रिश्तेदारी और परंपरा तीनों एक साथ बहू को अपनाने का ऐलान करते हैं। ढोल, अग्नि और मिठास के बीच दिए गए तोहफे सिर्फ वस्तुएं नहीं, आशीर्वाद और अपनापन होते हैं। 2026 में लोहड़ी 13 जनवरी को मनाई जा रही है और अगर इस साल शादी के बाद आपके घर की दुल्हन की पहली लोहड़ी है, तो तोहफों का चुनाव सोच-समझकर होना चाहिए।
दरअसल पहली लोहड़ी परिवार का संदेश होती है, “अब तुम इस घर की हो।” यह दिन नई बहू के आत्मविश्वास, सम्मान और रिश्तों की जड़ें मजबूत करता है।