फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Lohri Wishes: 'आ गई भांगड़े दी वारी', एक क्लिक में पाएं दिल से निकली लोहड़ी शुभकामनाएं

Mon, 12 Jan 2026 04:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Lohri Wishes Quotes in Hindi: 13 जनवरी 2026 को लोहड़ी मनाई जा रही है। इस मौके पर दूसरे शहर या आपसे दूर बैठे आपके रिश्तेदारों और दोस्तों को लोहड़ी की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के जरिए भेजें। 
विज्ञापन
1 of 5
लोहड़ी की लख लख बधाइयां 2026 - फोटो : Amar ujala
Happy Lohri Wishes Quotes in Hindi: लोहड़ी उत्तर भारत का वह लोकपर्व है, जो 13 जनवरी 2026 को पूरे उत्साह और परंपरागत उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन सूर्य, अग्नि और जीवन के उत्सव का पर्व है। लोहड़ी की रात जलती अग्नि के चारों ओर घूमते लोग तिल-गुड़, मूंगफली और रेवड़ी अर्पित करते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। शुभकामनाएं इसलिए दी जाती हैं क्योंकि लोहड़ी समृद्धि, नई शुरुआत, अच्छी फसल और परिवार में सुख-शांति की कामना का प्रतीक है।

हालांकि अब 5जी की स्पीड का दौर है तो शुभकामनाएं सबसे पहले भेजने का चलन है। ऐसे में लोहड़ी की रात मिलकर एक दूसरे को शुभकामना बाद में दे लीजिएगा। लेकिन जो रिश्तेदार और दोस्त अलग शहरों में हैं, उन्हें सोशल मीडिया के जरिए सबसे पहले शुभकामनाएं भेजकर कमी का अहसास न होने दें। 

व्हाट्सऐप वाॅलपेपर, इंस्टाग्राम स्टोरी, शायरी और छोटे संदेश, ये सब रिश्तों को जीवित रखने का माध्यम हैं। एक सुंदर वाॅलपेपर अपनापन जताता है, शायरी भावनाओं को शब्द देती है और एक छोटा सा संदेश भी दूरी को पिघला देता है। लोहड़ी की शुभकामनाएं भेजना आज आवश्यकता बन चुका है, क्योंकि त्योहार केवल मनाने के लिए नहीं, जोड़ने के लिए होते हैं। 

अगर आप सोच रहे हैं कि लोहड़ी की शुभकामनाओं के लिए क्या लिख भेजें? तो यहां आपको एकदम नए और भाव से भरपूर शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर आप प्रियजनों से 'लोहड़ी की लख-लख बधाइयां' कह सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लोहड़ी की लख लख बधाइयां 2026 - फोटो : Amar ujala
---------------------

आ गई भांगड़े दी वारी
लोहड़ी मनौन दी करो तैयारी
आग दे कोल सारे आओ
सुंदरिए मुंदरिए जोर नाल गाओ।

लोहड़ी दी लख-लख बधाइयां


--------------------------------
विज्ञापन

3 of 5
लोहड़ी की लख लख बधाइयां 2026 - फोटो : Amar ujala
 
------------------

त्योहार नहीं होता कोई भी अपना पराया,
त्योहार वही जिसे सबने मिलकर मनाया।  
जैसे मिलता है गुड़ में तिल,
वैसे ही आप भी एक दूसरे के साथ जाओ घुल-मिल।  

लोहड़ी की लख-लख बधाइयां

---------------------------

4 of 5
लोहड़ी की लख लख बधाइयां 2026 - फोटो : Amar ujala
-------------------

लोहड़ी की आग की ताप में जल जाएं आपके हर गम
इस पर्व का प्रकाश आपकी जिंदगी को कर दे रोशन।

लोहड़ी की लख-लख बधाइयां

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोहड़ी की लख लख बधाइयां 2026 - फोटो : Amar ujala
------------------------

गुड़ सी मीठी खुशियां और ढेर सारा प्यार
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार।

लोहड़ी की लख-लख बधाइयां

----------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें