फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लेकर नौकरी तक के सभी जुगाड़ करें इस खास महीने में, 100 पर्सेंट मिलेगी सफलता

Sat, 29 Dec 2018 04:21 PM IST
मंजू ममगाईं बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 9

नया साल शुरू होते ही हम में से बहुत से लोग अपनी जिंदगी को नए सिरे से देखने लगते हैं।भविष्य को लेकर नई कल्पनाएं गढ़ने लगते हैं। पश्चिमी देशों में लोग अक्सर मई-जून में इम्तिहान देते हैं और गर्मियों के दिनों में शादियां करते हैं।इसके अलावा नया घर खरीदना हो या नई नौकरी के लिए अर्जी लगानी हो, ये काम हम पूरे साल करते हैं,पर क्या, इन कामों को कुछ खास महीनों में करने से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं? इस सवाल का जवाब 'हां' है। यूं तो आप पूरे साल, इस तरह के रिसर्च के आधार पर नहीं चल सकते हैं लेकिन, जब भी मुमकिन हो, ऐसा करके देख सकते हैं।तमाम रिसर्च की बुनियाद पर कहा जा सकता है कि इससे नतीजे बेहतर ही आएंगे।आप अपने पूरे साल का कैलेंडर कुछ इस तरह से तैयार कर सकते हैं-

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9

नौकरी की अर्जी के लिए सर्वोत्तम

जनवरी- नौकरी के लिए अर्जी देने का सबसे अच्छा महीना है।गूगल में नई नौकरी की तलाश जनवरी के महीने में सबसे ज़्यादा होती है लेकिन, जो लोग ये तलाश करते हैं, उनमें से बहुत कम ही ऐसे होते हैं, जो जनवरी में नई नौकरी के लिए अप्लाई करें। तो, ये आप के लिए बेहतरीन मौका हो सकता है, जब आप नौकरी की अर्जी लगाएं।जनवरी से जून के बीच में जुलाई से सितंबर के मुकाबले 14 प्रतिशत कम अर्जियां आती हैं। ब्रिटेन में ज़्यादातर लोग ग्रेजुएशन गर्मियों में पूरा करते हैं। नतीजा ये होता है कि उस दौरान नौकरी तलाशने वालों की भीड़ ज़्यादा होती है।

जनवरी का महीना नई नौकरी ढूंढने के लिए और वजहों से भी अच्छा होता है।ये मौका होता है, जब कम लोग छुट्टियों पर जाते हैं। यानी इस दौरान नौकरी का फैसला लेने वाले ज़्यादातर लोग दफ़्तर में ही होते हैं।इसी दौरान कंपनियों को नई नौकरी के लिए बजट मिलते हैं। अक्सर कंपनियां सालाना बोनस दिसंबर में देती हैं, तो बहुत से लोग नौकरी बदलने के लिए जनवरी का इंतजार करते हैं। यानी इस दौरान नौकरियों की उपलब्धता भी ज़्यादा होती है।

विज्ञापन

3 of 9

बीमा लेने के लिए बेहतरीन

ब्रिटेन में औसतन कार के बीमे का प्रीमियम दिसंबर में सबसे ज़्यादा होता है।फिर जनवरी महीने में कार के इंश्योरेंस का प्रीमियम कम हो जाता है।रिसर्च से साबित हुआ है कि जो लोग दिसंबर में कार का बीमा कराते हैं, वो फरवरी के मुकाबले 15 प्रतिशत ज़्यादा प्रीमियम भरते हैं।

वजह साफ है।दिसंबर में छुट्टियों के लिए लोग घरों से निकलते हैं।गाड़ियों और ड्राइवरों की तादाद ज़्यादा होती है।ठंड के दिन होने की वजह से इस दौरान जाम और हादसे भी ज़्यादा होते हैं।वहीं, कॉल सेंटरों में कम ही लोग होते हैं।नतीजा ये कि बीमा का कवर कराना महंगा पड़ता है।

एक बात हमेशा ध्यान रखें

बीमा किसी भी महीने में लें।कार का बीमा खत्म होने के तीन हफ़्ते पहले ही इसे रिन्यू कराना सबसे अच्छा होता है।इससे ये संदेश जाता है कि आप बीमा को लेकर संजीदा हैं।आप बहुत अनुशासन में काम करते हैं। आखिरी मौके पर बीमा कराने का मतलब ये निकाला जाता है कि आप लापरवाह हैं।

4 of 9

शादी के लिए सबसे अच्छा महीना

अमरीका में शादी करने के लिए ज़्यादातर लोग पतझड़ को तरजीह देते हैं।इसका मतलब ये है कि उस दौरान शादी से जुड़ी चीजें महंगी हो जाती हैं।उत्तरी गोलार्ध के देशों में अगर आप ऑफ सीजन में शादी करते हैं, तो ये आप के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।क्योंकि उस दौरान शादी से जुड़ी चीजों की कीमतें कम रहती हैं।खास तौर से जनवरी, फरवरी और मार्च में।ऑस्ट्रेलिया में शादियों का पीक सीजन नवंबर का महीना होता है, तो, वहां जून में शादी करना सस्ता पड़ता है।अमरीका में तो एक रिसर्च ये दावा करती है कि जो लोग कम खर्च में शादियां करते हैं उनकी शादी ज़्यादा दिनों तक चलती है।

विज्ञापन

5 of 9

गर्भ धारण के लिए मुफीद

अप्रैल का महीना बच्चे के लिए कोशिश करने का सबसे अच्छा माह माना जाता है।गर्भ धारण के लिए शुक्राणुओं का सेहतमंद होना सबसे अहम शर्त है। बहुत से तजुर्बों में पाया गया है कि ऐसा बसंत के दिनों में खूब होता है।अमरीका से लेकर स्विटजरलैंड तक के रिसर्च से ये बात साफ हो चुकी है कि बसंत ऋतु सेहतयाब शुक्राणुओं के उत्पादन के लिए सबसे मुफीद होती है।

विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : file photo

बड़े फैसले लेने वाला महीना

हालांकि आम तौर पर लोग नए साल की शुरुआत में अपनी जिंदगी को नई नजर से देखते हैं।लेकिन,अगर रिसर्च के नजरिए से देखें, तो ये बड़े फैसले लेने का सही मौका नहीं है।इसकी वजह ये है कि सर्दियों में अक्सर हमारा मूड अच्छा नहीं होता।बहुत से लोग सर्दियों में डिप्रेशन के शिकार होते हैं।ऐसे मूड में फैसला लेना ठीक नहीं होता।हालांकि इस दौरान हम जोखिम का हिसाब-किताब ज़्यादा गंभीरता से लगाते हैं। फिर भी, कोई बड़ा फैसला लेने में सिर्फ जोखिम ही अहम नहीं होता।

डिप्रेशन के शिकार लोग अक्सर कई विकल्प भूल जाते हैं।ये ऐसे विकल्प होते हैं, जो शायद उनके फैसले में सहयोग करें।डिप्रेशन में अनिर्णय की स्थिति भी होती है।विकल्प सीमित नजर आते हैं।तो, अच्छा ये होता है कि हम लंबे दिनों का इंतजार करें और मई महीना इसके लिए सबसे ठीक होता है।

विज्ञापन

7 of 9

इलाज का सबसे सही महीना

वैसे तो कभी भी बीमार होना अच्छी बात नहीं है लेकिन, कुछ महीनों में बीमार होना बहुत ही खराब हो जाता है।ठंड के दिनों में बीमार होना तो और भी तकलीफदेह हो जाता है।गर्मियों के दिनों में नए डॉक्टर नौकरी पर आते हैं।इन नातजुर्बेकार डॉक्टरों से भला कौन इलाज कराना चाहेगा? अमरीका से ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन तक हुई रिसर्च के बाद लोग इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि अगर आप को अस्पताल जाने का समय चुनने का मौका मिले, तो जून का महीना सबसे ठीक रहेगा।

इम्तिहान के लिए मुफीद

इम्तिहान कब होंगे, ये इम्तिहान लेने वाला तय करता है लेकिन, अगर हमें विकल्प दिया जाए, तो इसके लिए जुलाई का महीना सबसे ठीक रहता है।इस दौरान याददाश्त बेहतर होती है।लोग फोकस कर पाते हैं।हालांकि नॉर्वे में हुई एक रिसर्च ये कहती है कि साल का कोई भी समय हो, उसका याददाश्त से कोई ताल्लुक नहीं।लेकिन, अगर मौका लगे तो जुलाई में ही इम्तिहान दें।नतीजे बेहतर आने की ज़्यादा उम्मीद होती है।

8 of 9

घर खरीदने का सबसे सही महीना

अमरीका में लोग बसंत के दिनों में ज़्यादा घर खरीदते हैं।शायद अच्छे मौसम का असर होता है।अप्रैल, मई और जून में मकानों की उपलब्धता ज़्यादा होती है।इस दौरान आप को ज़्यादा विकल्प मिलते हैं।अप्रैल के महीने में खरीदारों की भरमार होती है।मकान महंगे बिकते हैं।अमरीका में सबसे सस्ते मकान जनवरी-फरवरी में मिलते हैं।उस वक़्त वो औसत कीमत से 8.5 फीसदी तक सस्ते मिलते हैं।तो, कुल मिलाकर हमारा तजुर्बा कहता है कि अगस्त और सितंबर में मकान खरीदने की सोचें, तो ब्रिटेन और अमरीका में आप इस सौदे में फायदे में रहेंगे।

बच्चे के जन्म के लिए सबसे सटीक महीना

हम कब पैदा होंगे, इसका चुनाव हम तो नहीं ही कर सकते लेकिन, अगर आप अपने बच्चे की प्लानिंग को बड़ी बारीकी से करते हैं, तो आप के लिए ये जानना जरूरी है कि सितंबर में हुए बच्चे इम्तिहान में बेहतर रिजल्ट लाते हैं।यूं तो बसंत में गर्भधारण करना सबसे अच्छा होता है।मगर, बच्चे पैदा करने का सबसे सही महीना सितंबर है।उनकी ज्ञान अर्जन की क्षमता और याददाश्त बेहतर होती है।उन्हें लोग आसानी से धमका नहीं पाते।सितंबर में पैदा हुए बच्चे बड़े संस्थानों में पढ़ाई करते हैं।अमरीका में 100 साल से ज़्यादा जीने वाले लोगों पर हुई रिसर्च में पता चला कि जो लोग सितंबर में पैदा हुए थे, उनका 100 साल जीने का औसत ज़्यादा था।

विज्ञापन

9 of 9
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

शेयर खरीदने का महीना

पश्चिमी देशों में कहावत है कि मई में शेयर बेचिए और निकल जाइए।मान्यता है कि गर्मियों में शेयरों का हाल ठीक नहीं होता।यानी आप को बसंत में अपने शेयर बेचने की कोशिश करनी चाहिए और पतझड़ आने से पहले शेयर खरीदने के मौके देखने चाहिए क्योंकि इसके बाद शेयरों की कीमत में इजाफा होने लगता है।साल के आखिरी महीनों में निवेशक, नए साल की प्लानिंग करने लगते हैं।यही वजह है कि गर्मी के दिनों में उनका उत्साह कम हो जाता है और शेयरों के भाव गिर जाते हैं। वैसे तो शेयर बाजार में जनवरी का अपना असर होता है और गर्मियों के दिनों का अलग प्रभाव दिखता है।आखिर में हम ये कहना चाहेंगे कि हम ये बातें निवेश की सलाह के तौर पर नहीं कह रहे हैं।

पासपोर्ट की अर्जी का महीना

जब पासपोर्ट का रिन्युअल बहुत ज़्यादा होता है, तो उस वक़्त नए पासपोर्ट के लिए अर्जी देना घाटे का सौदा होता है।अमरीका और ब्रिटेन में हुई रिसर्च बताती है कि अगस्त से दिसंबर और खास तौर से नवंबर-दिसंबर में बहुत कम लोग देश से बाहर जाने की योजना बनाते हैं। पासपोर्ट की अर्जियां जनवरी में बहुत ज़्यादा आती हैं।

कार खरीदने के लिए बेहतरीन महीना

अमरीका में मार्च और मई में गाड़ियों की बिक्री सबसे ज़्यादा होती है लेकिन, 2009 से दिसंबर में गाड़ियों की सबसे ज़्यादा फरोख़्त होती देखी जा रही है।इसकी वजह ये होती है कि साल के आखिर में कार कंपनियां कई तरह के डिस्काउंट देती हैं। क्लियरेंस सेल करती हैं। साल के आखिर में सेल्स का टारगेट भी पूरा करना होता है तो, दिसंबर में कारों पर सबसे ज़्यादा डिस्काउंट मिलता है।आम तौर पर दिसंबर में कारें 6 फीसदी तक सस्ती हो जाती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें