फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड तो चाहिए पर शादी से क्यों कतराती हैं लड़कियां, होते हैं ये 5 कारण

Tue, 03 Apr 2018 10:14 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आजकल लड़कियां अपने पसंद की नौकरी से लेकर अपनी शादी जैसे अहम फैसले खुद ही लेती हैं। ऐसे में लड़कों के दिमाग में एक सवाल हमेशा बना रहता है कि आखिर क्यों ज्यादातर लड़कियां सालों तक चले रिलेशनशिप के बावजूद अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी क्यों नहीं करतीं। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो पढ़ें ये दिलचस्प 5 सच कारण।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पैसों की दिक्कत
जब आप प्यार में होते हैं तो आपको न तो कोई छोटा लगता है और न कोई बड़ा। लेकिन वक्त के साथ लड़कियों को यह अहसास होता है कि उन्हें अपने पार्टनर के साथ रहते हुए कई तरह के कॉम्प्रोमाइज करने पड़ रहे हैं तो उन्हें अपना भविष्य अंधकार में लगने लगता है। ऐसे में लड़कियां अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी सेटल्ड लड़के से ही शादी करना चाहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
माता-पिता का डर
लड़कियां अक्सर अपने माता-पिता के डर से भी अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी नहीं करती हैं। अगर उन्हें लगता है कि उनके माता-पिता उनके रिश्ते को नहीं अपनाएंगे या फिर उनके रिश्ते की वजह से उनके माता-पिता दुखी हो सकते हैं तो भी लड़कियों को लगता है कि उन्होंने प्यार करने में थोड़ी जल्दबाजी कर दी है और वो दूसरे लड़के से ही शादी कर लेती हैं।    

4 of 6
रिश्ते की जिम्मेदारी
लड़कियों को अक्सर ये लगता है कि अगर उन्होंने अपने मर्जी से शादी कर ली तो बाद में पति के साथ विवाद होने पर वो अपने माता-पिता से इस बारे में बात नहीं कर पाएंगी। अपने रिश्ते पर विश्वास की कमी और जिम्मेदारी लेने से कतराने वाली लड़कियां भी ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ दूसरे लड़के से शादी कर लेती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
स्टेट्स सिंबल
जब आपको कोई अच्छा लगता है तो आप यह नहीं सोचते कि वो अपके स्टेट्स का है या नहीं। आपको उसका नेचर, उसके बात करने का तरीका इतना पसंद आता है कि लड़कियां उसे अपना दिल देने से खुद को नहीं रोक पातीं। लेकिन धीरे-धीरे बात जब शादी की आती हैं और उन्हें लगता है कि लड़का उसके स्टेंडड से मैच नहीं करता तो सोसाइटी में उनकी इमेज खराब होने के डर से भी वो दूसरे लड़के से शादी कर बैठती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बोरिंग 
जब आप कई सालों तक किसी रिश्ते में होते हैं तो अपने पार्टनर में छिपी अच्छाई और बुराई दोनों से वाकिफ हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपके लिए जरूरत से ज्यादा पजेसिव है और बात-बात पर आपके ऊपर सख्ती करता है तो भी लड़कियां ऐसे लड़कों के साथ जिंदगीभर का रिश्ता नहीं बनाना चाहती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें