फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Tips: अगर बेस्ट फ्रेंड के भाई या बहन से हो जाए प्यार, तो भूलकर भी न करें ये काम

Sun, 17 Apr 2022 01:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लव टिप्स - फोटो : Self
अक्सर लोग उलझन भरे रिश्ते में पड़ जाते हैं जिसमें आगे क्या करना है, वह समझ नहीं पाते। जैसे अगर आपको अपने बेस्ट फ्रेंड की बहन या भाई से प्यार हो जाए तो आप असमंजस में पड़ जाते हैं कि क्या करना चाहिए। आप इसी सोच में पड़े रहते हैं कि दोस्त से अपनी भावनाएं शेयर करें या अपने क्रश से दिल की बात छुपाए रखें। लोग अपने बेस्ट फ्रेंड से लगभग हर बात बताते हैं। ऐसे में जब उन्हें प्यार होता है तो वह अपने दिल का हाल भी दोस्त से कह जाते हैं लेकिन दोस्त की बहन या भाई से प्यार होने पर उनसे ये बात शेयर करना मुश्किल हो जाता है। आपके मन में डर रहता है कि अगर आपके दोस्त को आपकी फीलिंग पर एतराज हुआ तो दोस्ती और प्यार दोनों ही मुश्किल में न पड़ जाए। ऐसे में जानिए कि अगर आपको भी अपने किसी दोस्त के भाई या बहन से प्यार हो जाए तो क्या करें और क्या न करें, ताकि दोस्ती में दरार न आए और न ही आपका दिल टूटे। 
विज्ञापन

2 of 6
लव टिप्स - फोटो : Istock
दोस्त की बहन या भाई से प्यार होने पर क्या करें

दोस्त की भावनाएं समझें

दोस्त की बहन या भाई से प्यार हो जाए तो कुछ भी करने से पहले आपको अपने दोस्त के बारे में सोचना चाहिए कि उसे कैसा लगेगा। अगर आप अपने क्रश को प्रपोज करने जा रहे हैं तो पहले अपने दोस्त की भावनाओं के बारे में विचार कर लें। कहीं ऐसा न हो कि उन्हें आपके द्वारा उठाया गया कदम पसंद न आए और वह आपके प्यार के खिलाफ हो जाएं। इससे दोस्ती में भी दरार आ सकती हैँ।
विज्ञापन

3 of 6
लव टिप्स - फोटो : istock
जिससे प्यार हो उसकी भावना भी समझें

दोस्त के भाई या बहन से प्यार करने लगे हैं तो कुछ भी करने से पहले उसके दिल की बात जानने की कोशिश करें। अक्सर दोस्त की बहन आपको भी अपने भाई की तरह मानने लगती है या अगर आपको सहेली के भाई से प्यार है, तो हो सकता है कि वह आपको बहन की तरह ट्रीट करता हो। ऐसे में उसके मन की बात जानकर ही आगे कदम बढ़ाने के बारे में सोचें।

4 of 6
लव टिप्स - फोटो : Istock
न करें पहल

दोस्त के भाई या बहन से प्यार हो जाए तो खुद से पहले पहल न करें। बल्कि उनके रिस्पांस का इंतजार करें। पहल या जल्दबाजी करने से रिश्ता बिगड़ सकता है। जब आप दोनों की भावनाएं एक दूसरे के लिए एक जैसी होंगी, तभी दोस्त को भी इस रिश्ते के लिए मनाया जा सकता है। इसलिए जब पक्का हो जाए कि जिसे आप पसंद करते हैं, वह भी आपको प्यार करता है, तब कुछ करें।
विज्ञापन

5 of 6
लव टिप्स - फोटो : istock
दोस्त को बताएं दिल की बात

अपने बेस्ट फ्रेंड के सिबलिंग से प्यार का इजहार करने या किसी रिश्ते में आने से पहले दोस्त को अपने दिल की बात बता दें ताकि दोस्त को बाद में पता चले तो वह यह न समझें कि आपने उन्हें धोखे में रखा। इसके लिए सही समय देखकर दोस्त को गंभीरता से अपने प्यार के बारे में बता दें। इसके साथ ही उसके अच्छे बुरे रिएक्शन के लिए तैयार भी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लव टिप्स - फोटो : istock
दोस्ती और प्यार के बीच तालमेल

दोस्त के भाई या बहन से प्यार हो जाए तो आपको एक साथ दो रिश्तों को संभालना पड़ता है। इस तरह के रिलेशनशिप में सबसे जरूरी है कि दोस्ती के बीच प्यार न आए। इसके साथ ही प्यार और दोस्ती के बीच तालमेल बैठा कर चलें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें