क्या है ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर?
अमरीकी हेल्थ वेबसाइट 'हेल्थलाइन' के मुताबिक, "ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर (OLD) एक तरह की 'साइकोलॉजिकल कंडीशन' है जिसमें लोग किसी एक शख़्स पर असामान्य रूप से मुग्ध हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि वो उससे प्यार करते हैं। उन्हें ऐसा लगने लगता है कि उस शख़्स पर सिर्फ उनका हक है और उसे भी बदले में उनसे प्यार करना चाहिए। अगर दूसरा शख़्स उनसे प्यार नहीं करता तो वो इसे स्वीकार नहीं कर पाते। वो दूसरे शख़्स और उसकी भावनाओं पर पूरी तरह काबू पाना चाहते हैं।"
ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर के लक्षण
-किसी के प्रति जबरदस्त और असाधारण आकर्षण
-उस शख़्स के बारे में लगातार आने वाले विचार, जिन पर ख़ुद का कोई नियंत्रण न हो
-दूसरे शख़्स और उसकी भावनाओं को काबू में करने की इच्छा
-उसके रिजेक्शन को स्वीकार न कर पाना
-दूसरों से भी उसकी ही बातें करना, उसका जिक्र करने का कोई बहाना ढूंढना
-उसकी वजह से बाकी रिश्तों को भूल जाना
-उसे बार-बार मेसेज या कॉल करना, उसका पीछा करना, सोशल मीडिया पर उसे स्टॉक करना
- उसे ब्लैकमेल करना, किसी भी तरह अपना प्रस्ताव मनवाने की कोशिश करना