बॉलीवुड के ऑलराउंडर फरहान अख्तर ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की है। वह एक बेहतरीन एक्टर, शानदार डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे सिंगर भी हैं। उनका जन्म 9 जनवरी 1974 को जावेद अख्तर और हनी ईरानी के घर हुआ था। आइए उनके जन्मदिन के इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें....
विज्ञापन
2 of 6
farhan akhtar
फरहान ने तीन साल डेट करने के बाद हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से साल 2000 में शादी की थी। उम्र में अधुना फरहान से 6 साल बड़ी हैं। फरहान और अधुना की दो प्यारी बेटियां शाक्या और अकीरा भी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
farhan akhtar
पहली बार फरहान और अधुना 'दिल चाहता है' के सेट पर मिले थे। इस फिल्म में फरहान निर्देशक थे और अधुना हेयर स्टाइलिस्ट। बतौर हेयर स्टाइलिस्ट इस फिल्म के माध्यम से ही अधुना ने बॉलीवुड में कदम रखा था।
4 of 6
farhan akhtar
अप्रैल 2017 में इस जोड़े ने अपने 16 साल पुराने रिश्ते को आपसी रजामंदी से खत्म कर दिया, जिसे देख फैंस में भी मायूसी छा गई थी। हालांकि, अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में मूव-ऑन कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
farhan akhtar
फरहान और अधुना के इस अलगाव के पीछे कई वजह सामने आईं। पिछले काफी सालों से दोनों अलग-अलग जिंदगी जी रहे थे, जिस वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। वहीं, खबरें थीं कि दोनों के बीच आई दूरियों की वजह फरहान की श्रद्धा कपूर के साथ बढ़ रही नजदीकियां थीं।
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar
- फोटो : twitter
इन दिनों फरहान 37 वर्षीय एक्ट्रेस और सिंगर शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक रिएलिटी टीवी शो के सेट पर हुई थी। दोनों के बारे में चर्चा तब शुरू हुई जब शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम में एक 'मिस्ट्री मैन' के साथ तस्वीर शेयर की थी। बाद में पता चला कि शिबानी के साथ उस तस्वीर में फरहान अख्तर थे। आए दिन दोनों एक दूसरे के संग स्पॉट होते रहते हैं और दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।