फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की प्लानिंग है तो इन राशियों की लड़कियां साबित होंगी बेस्ट जीवनसाथी

Sat, 06 Apr 2019 12:47 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका होने वाला पार्टनर बेहद प्यार करने वाला हो और रिश्ते के प्रति बहुत ही ईमानदार हो। लेकिन शादी के लिए परफेक्ट पार्टनर चून पानी मुश्किल है। क्योंकि हम में से किसी को भी पता नहीं होता है कि शादी के बाद लाइफ कैसी होगी व पार्टनर का रवैया कैसा होगा। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि राशि के अनुसार पार्टनर चुनेंगे तो जीवन भर खुश रहेंगे। इन राशि की लड़कियों को जीवनसाथी बनाएंगे जो अच्छी पत्नी साबित हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कर्क राशि
कर्क राशि की लड़कियां जब किसी से भावनात्मक रूप से जुड़ती हैं तो उनसे लगाव बना लेती हैं। हर किसी को प्यार देने वाली कर्क राशि की लड़कियां घर-परिवार बहुत अच्छे से संभालती हैं। अपना प्यार बच्चों और पति पर लुटाती हैं। इसलिए अगर आप अपने घर को ज्यादा अहमियत देते हैं तो आपके लिए कर्क राशि की लड़कियां बेस्ट जीवनसाथी साबित हो सकती हैं। हालांकि इन्हें कोई ऐसा पार्टनर चाहिए जो इन्हें प्रोटेक्शन दे और इनकी फिक्र करे। 
विज्ञापन

3 of 5
मेष राशि
मेष राशि की लड़कियां अपने लक्ष्य को हासिल करने में पीछे नहीं हटती हैं। मेष राशि की लड़कियां जो कुछ भी करती हैं उस काम में उनको पार्टनर के साथ की जरूरत होती है। मेष राशि की लड़कियां किसी भी क्षेत्र में शिखर पर होती हैं तो पार्टनर को अपनी सफलता में बराबर शामिल करती हैं। 

4 of 5
सिंह राशि
वैसे तो सिंह राशि की लड़कियों का दिल जीतना मुश्किल होता है लेकिन अगर कोई इनका दिल जीत ले तो आपको जिंदगी भर के लिए एक अच्छी पत्नी मिल सकती है। सिंह राशि की लड़कियां पार्टनर के प्रति हमेशा ईमानदार रहती हैं। वह अपने जीवन में परिवार को पहले स्थान पर रखती हैं। वह बिना किसी शर्त के सच्चा प्यार देने में परफेक्ट होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनु राशि
धनु राशि की लड़कियां आजाद ख्याल की होती हैं। वह अपने जीवन में रिश्ते को बहुत अहमियत देती हैं। ये अपने पार्टनर के लिए केवल अच्छी पत्नी ही नहीं एक अच्छी दोस्त भी बनती हैं। ये कभी भूलकर भी अपने जीवनसाथी को दुख नहीं पहुंचाना चाहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें