अगर आप अपने पूरे दिन की थकान गन्ने का रस पीकर दूर कर रहे हैं तो सतर्क हो जाइए। हालांकि गन्ने का रस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा गन्ने का रस शरीर में खून के बहाव को भी नियंत्रित रखता है। इसके बावजूद गन्ने का रस कुछ लोगों के लिए खतरनाक है। इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : social media
अगर आपको बलगम या खांसी की समस्या है तो आपको गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप गन्ने का जूस पीते हैं तो शरीर में कफ की समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
अगर आपके पेट में कीड़े हैं या फिर पेट से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो गन्ने के रस का कतई सेवन न करें।
4 of 5
sugar
गन्ने का रस शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ाता है। अगर आप मधुमेह के रोगी हैं तो आपको भी गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए।
अगर आपका वजन ज्यादा है तो भी आपको गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। गन्ने के जूस में काफी मात्रा में कैलोरिज और शुगर होती है जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह है।