फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं प्यार में आपका 'इमोशनल' शोषण तो नहीं हो रहा, ये होते हैं लक्षण

Sun, 28 Apr 2019 07:47 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्सर प्यार में पड़कर ये जानना मुश्किल हो जाता है कि आपका पार्टनर भी आपसे उतना ही प्यार करता है जितना आप उससे प्यार करते हैं। कभी-कभी प्यार के साथ तकरार देखने को तो मिलती ही है, लेकिन ये सिर्फ एक हद तक ही अच्छी लगती है। कभी-कभी कपल्स के बीच ऐसी बातें भी हो जाती है जिससे मनमुटाव हो सकता है। इसके चलते ये बातें स्वाभिमान को छू लेती है। याद रखें कि एब्यूज सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मौखिक, भावनात्मक व मानसिक तौर पर भी शोषण होता है। इसलिए इन लक्षणों से पहचानें कि आपका रिलेशनशिप अब एब्यूजिव रिलेशनशिप में तब्दील हो चुका है। 
विज्ञापन

2 of 5
डिसरिस्पेक्ट
रिलेशनशिप में प्यार के साथ-साथ सम्मान भी बहुत जरूरी होता है। अगर आप अपने पार्टनर को रिस्पेक्ट दे रहे हैं और बदले में आपको इज्जत नहीं मिल रही है तो अब सोचने की जरूरत है। क्योंकि कभी-कभी ऐसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं कि आपका पार्टनर आपको उल्टा-सीधा बोलने लगता है। 
विज्ञापन

3 of 5
इग्नोर करना
जीवन की गाड़ी को अगर सही तरीके से पटरी पर चलानी है तो दोनों पार्टनरों की राय और निर्णय बहुत आवश्यक है। यादि आपका पार्टनर आपकी बात को इग्नोर कर देता है तो उसे बिल्कुल बर्दाश्त मत करिए। क्योंकि ऐसा होने पर कहीं न कहीं आपके सम्मान को ठेस पहुंचता है। 

4 of 5
जबरदस्ती
यह जबरदस्ती रिलेशनशिप के दौरान किसी भी मामले में हो सकती है। रिश्ते में दोनों की भावनाओं और इच्छाओं का सम्मान बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भावनात्मक रूप से ब्लैकमैलिंग
कई पुरुषों व महिलाओं की आदत होती है कि वह अपना बात मनवाने के लिए इमोशनल ब्लैक मेलिंग का सहारा लेते हैं। किसी न किसी चीज को हथियार बनाकर एक-दूसरे को ब्लैक मेल करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें