फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये सच्चाई नहीं स्वीकार कर पाते हैं पुरुष

Sun, 10 Mar 2019 03:17 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship
रिलेशनशिप के दौरान हर वक्त सबकुछ नॉर्मल नहीं चल सकता। रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव होता है। पर बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो मानते हैं कि रिलेशनशिप चलाना बहुत आसान है लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसा मानने वालों में खासतौर पर पुरुष शामिल होते हैं। अगर आप इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो रिलेशनशिप चलाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए हम आपको ऐसी बातें बताने जा रहे हैं कि रिलेशनशिप के दौरान इस सच्चाई को जरूर स्वीकारें। 
विज्ञापन

2 of 5
relationship
रिलेशनशिप के दौरान एक पार्टनर दूसरे पार्टनर का बेहद ख्याल रखते हैं। लेकिन वो नौकर नहीं है। आप उनसे घरेलू नौकरानी जैसा व्यवहार न करें। आप उनके साथ एक पार्टनर की तरह व्यवहार करें। रिलेशनशिप के दौरान आगे बढ़ने के लिए एक टीम की तरह रहना जरूरी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
relationship
अगर आपको आपके पार्टनर के साथ आगे बढ़ना है तो अपने एहसासों को जाहिर करना होगा। कई पुरुष ऐसे होते हैं जो अपने दिल की बात पार्टनर से न जाहिर करते हुए मन में ही बातें रखते हैं। जो कि रिश्ते के लिए हानिकारक है। अगर आप और आपका पार्टनर एक साथ रिश्ते में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आप दोनों को एक-दूसरे से बात करनी होगी। 

4 of 5
relationship tips
ईगो व अहंकार किसी भी रिश्ते को पल भर में खराब कर सकता है। इसलिए अगर आप अपने पार्टनर के साथ लंबे वक्त तक साथ रहना चाहते हैं तो आप दोनों के बीच ईगो कभी नहीं आना चाहिए। अगर आप अपने जीवन में किसी शख्स को जगह देना चाहते हैं तो किसी तरह का अहंकार न रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship
दुनिया में कोई भी ऐसा रिलेशनशिप नहीं हो जो बिना प्रयास के बचा हो। किसी भी रिश्ते को निभाना आसान नहीं है। कपल्स को अपने रिलेशनशिप में अपने प्रयास को दिखाना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें