फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी, आज लेंगे सात फेरे

Sat, 09 Mar 2019 02:25 PM IST
Sumit kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shloka mehta - फोटो : social media
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता आज हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। अंबानी परिवार में जश्न का माहौल है। शादी के चंद घंटे पहले मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि पूरे घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं आखिर कैसे शुरू हुई थी दोनों की खूबसूरत लवस्टोरी...
विज्ञापन

2 of 5
akash ambani
श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसेल और मोना मेहता की बेटी हैं। अंबानी और मेहता परिवार एक दूसरे को बखूबी जानता है। आकाश श्लोका को बचपन से पसंद करते थे। यहां तक कि दोनों की पढ़ाई धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ही हुई थी। यहीं दोनों की पहली बार मुलाकात हुई।
विज्ञापन

3 of 5
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
आकाश और श्लोका ने 2009 में स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। बारहवीं का बोर्ड एग्जाम देने के ठीक बाद ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद श्लोका ने प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी का रुख किया। यहां से उन्होनें मानव शास्त्र (एंथ्रोपॉलिजी) की पढ़ाई की। वहीं, आकाश नें ब्राउन यूनिवर्सिटी यूएस से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया।

4 of 5
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की थी। इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री लेने के बाद वह फिलहाल साल 2014 से हीरा कारोबार से जुड़े रोजी ब्लू फाउंडेशन का डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। फिलहाल श्लोका मेहता कनेक्टफॉर नामक संस्था में सह संस्थापक होने के नाते उसकी भी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल मार्च में आकाश ने श्लोका को गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच प्रपोज किया था, जिसके बाद श्लोका ने शादी के लिए हां की थी और दोनों परिवारों ने ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन किया था। इसी पार्टी के बाद से दोनों के रिश्ते की खबर ऑफिशियल हुई थी और तभी से दोनों की साथ में तस्वीरें सामने आनी शुरू हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें