हर रिश्ते की बुनियाद विश्वास पर टिकी होती है। अगर रिश्ते में विश्वासघात और फरेब शामिल हो जाए तो उस रिश्ते को टूटने में बिल्कुल वक्त नहीं लगता है। हालांकि इन चीजों से सबसे ज्यादा असर पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड व बॉयफ्रेंड के रिश्ते पर पड़ता है। कई बार छोटी-छोटी बातें रिश्ते पर इस कदर हावी हो जाती हैं कि रिश्ते की दीवार दरकनी शुरू हो जाती है। अधिकांश मामलों में देखा जाता है कि पुरुष पार्टनर अपने महिला पार्टनर को जयादा धोखा देते हैं। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी बाते हैं जो आपके रिश्ते को खराब कर देती हैं।