Kiss Day 2024: वैलेंटाइन सप्ताह का समापन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर होता है। इसके एक दिन पहले यानी सप्ताह के सातवे दिन को प्रेमी किस डे के रुप में मनाते हैं। किस प्यार के परवान चढ़ने का वह चरण है, जिसमें शब्दों की नहीं, सिर्फ स्पर्श और अहसासों की जरूरत होती है, सबकुछ कहने के लिए। किस डे के मौके पर प्रेमी अपने साथी को चुंबन के जरिए दिल की बात बताता है, अपना प्यार स्पर्श के जरिए लुटाता है। किस का सबसे बड़ा उदाहरण मां और बच्चे के बीच का प्यार होता है। एक नन्हा बच्चा अपनी मां के स्पर्श, उसके चुंबन से ही समझ पाता है कि वह जीवनदायित्री हैं।
चुंबन महज प्यार और रोमांस को बढ़ाने में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। किस डे के मौके पर चुंबन या किस से होने वाले फायदों के बारे में भी जान लीजिए।