फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान और रणबीर के साथ रिलेशनशिप को लेकर कटरीना ने कही ये बात

Tue, 23 Jul 2019 01:54 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kaitrina kaif - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपने अफेयर और रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बातचीत की है। कटरीना का कहना है कि एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स की उपस्थिति में चीजों को मुश्किल बनाने से बेहतर, सरल बनाना है। दरअसल, कटरीना कैफ का फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ अफेयर रहा है। ऐसे में उनकी इस बात को सलमान और रणबीर की उपस्थिति को लेकर जोड़ा जा रहा है, क्योंकि उनके एक्स ये दोनों ही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
katrina kaif - फोटो : Instagram
सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कटरीना, रणबीर कपूर के काफी नजदीक आ गईं थीं और खबरें तो यहां तक आई थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 6
katrina kaif - फोटो : social media
सलमान खान, कटरीना के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर मजाक-मजाक में ही बहुत कुछ कह जाते हैं। हाल ही में सलमान खान ने कहा था कि कि एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ ब्रेकअप के बाद भी एक लड़का और लड़की में दोस्ती बनी रह सकती है। उनका इशारा कटरीना की ही तरफ था। मीडिया में यहां तक खबरें आई थी कि सलमान की वजह से ही रणबीर और कटरीना का ब्रेकअप हुआ।

 

4 of 6
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना और रणबीर काफी नजदीक आ गए थे। रणबीर कपूर कटरीना के साथ रहने के लिए अपना घर तक छोड़ने को तैयार थे। मीडिया में यहां तक कहा गया था कि कटरीना ने रणबीर के साथ शादी के लिए नीतू कपूर तक को मना लिया था।लेकिन कहा जाता है कि सलमान खान के एक बयान की वजह से यह जोड़ी टूट गई। कटरीना बॉलीवुड भी बेहद मेहनती एक्ट्रेस मानी जाती हैं। खुद उनका कहना भी है कि बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo
कटरीना का कहना है कि उन्होंने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी उन्हें पता था कि अगर यहां जगह बनानी है तो काफी मेहनत करनी होगी। कटरीना ने 2003 में फिल्म बूम से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'मैंने प्यार क्यों किया', नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग, न्यूयॉर्क, मेरे ब्रदर की दुल्हन, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, इक था टाइगर, जब तक है जान, टाइगर जिंदा है, जैसी फिल्में की। कटरीना के फैंस ने ज़ीरो और भारत फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ranbir kapoor, katrina kaif - फोटो : file photo
कटरीना ने हाल ही में 16 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। इससे पहले मीडिया में खबर आई थी कि कटरीना को फिल्म 83 में रणवीर सिंह के अपोजिट रोल ऑफर किया गया था। लेकिन अब कटरीना ने साफ कर दिया है कि उन्हें इस फिल्म के लिए कोई ऑफर नहीं मिला। उन्होंने यह भी साफ किया है कि इस फिल्म को लेकर उनकी निर्देशक कबीर खान से कभी कोई बातचीत ही नहीं हुई। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें