जेफ बेजोस ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के सीईओ हैं। उनकी लव स्टोरी बेहद रोचक है। जेफ बेजोस का अपनी पत्नी मैकेंज़ी बेजोस से तलाक होने वाला है। 9 जनवरी 2019 को जब इस कपल ने एक-दूसरे से अलग होने की घोषणा की तो दुनियाभर में सुर्खियां बन गई। दरअसल, जेफ और मैकेंजी की लव स्टोरी बेहद खूसबूरत रही है। जेफ का अपनी पत्नी मैकेंजी के अलावा एक पायलट और पूर्व एंकर लॉरेन सांचेज़ के साथ भी अफेयर चल रहा था। इसके बाद उन्होंने दुनिया के सामने अपनी पत्नी से तलाक लेने की घोषणा कर डाली।
4 अप्रैल 2019 को जैसे ही जेफ और मैकेंजी ने तलाक के निर्णय पर सहमति बनने की घोषणा की, अगले ही दिन लॉरेन सांचेज़ और उनके पति ने भी तलाक की अर्जी दे डाली। जेफ बेजोस और मैकेंजी की पहली मुलाकात ऑफिस में हुई थी और तीन महीने के भीतर ही दोनों ने सगाई कर ली थी। 1993 में जेफ ने मैकेंजी से विवाह किया। आइए इस कपल की लव स्टोरी से लेकर तलाक और सांचेज़ के साथ रिलेशनशिप पर एक नजर डालते हैं..