फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Celebration Idea: पत्नी के पहले करवा चौथ को बनाएं फिल्मी अंदाज में खास, ये तरीके आएंगे काम

Sun, 28 Sep 2025 01:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth Celebration Unique Idea After Marriage : अगर शादी के बाद ये आपकी पत्नी का पहला करवा चौथ है तो उनके इस दिन को खास बनाएं। यहां उसके लिए कुछ आइडिया हम आपको देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
शादी के बाद पत्नी के लिए पहले करवा चौथ को यादगार बनाने के आइडियाज - फोटो : instagram
Karwa Chauth Celebration Unique Idea After Marriage : पहला करवा चौथ हर नवविवाहित जोड़े के जीवन में एक खास एहसास और यादगार पल लेकर आता है। ये केवल व्रत और पूजा का दिन नहीं होता, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, समझ और अपनापन बढ़ाने का बेहतरीन मौका भी होता है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। 

ऐसे में अपनी पत्नी के पहले करवा चौथ को यदि आप थोड़ा सा स्पेशल बना दें, तो ये दिन हमेशा के लिए उनकी यादों में बस जाएगा। अगर आप भी इस खास मौके को यादगार बनाना चाहते हैं, तो कुछ प्यारे और दिल छू लेने वाले आइडियाज आपकी मदद कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
सुबह से स्पेशल ट्रीटमेंट दें - फोटो : freepik.com
सुबह से स्पेशल ट्रीटमेंट दें

पत्नी के पहले करवा चौथ के दिन सिर्फ शाम के समय ही नहीं, बल्कि सुबह से उन्हें खास ट्रीटमेंट दें। इसके लिए अपने दिन की शुरुआत उनके साथ करें। अगर आपके यहां सहरी खाई जाती है तो उनके साथ सुबह की सहरी तैयार करें। आपका ऐसा करना उन्हें खास महसूस कराएगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
दें कुछ खास तोहफा - फोटो : Adobe stock
दें कुछ खास तोहफा

करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी को कुछ खास तोहफा दें। इस तोहफे में एक खूबसूरत पारंपरिक गहना, सिल्क साड़ी या उनके पसंदीदा परफ्यूम शामिल हो सकता है। इसके साथ मेकअप एक पर्सनलाइज्ड कार्ड में अपनी भावनाएं लिखें। इसे पढ़कर उन्हें अवश्य ही अच्छा लगेगा। 

 

4 of 7
खास फोटोशूट कराएं - फोटो : Instagram
खास फोटोशूट कराएं

शादी का पहला करवा चौथ सबसे खास होता है। इसलिए इसे यादगार बनाने के लिए इस दिन खास फोटोशूट कराएं। पहले करवा चौथ की याद को सहेजने के लिए प्रोफेशनल या घर पर ही फोटोशूट करवाएं। ये उस समय कराएं, जब वो आपके लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं। ये पल जिंदगी भर संजोया जा सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
पारंपरिक सजावट करें - फोटो : instagram
पारंपरिक सजावट करें 

अपने घर को दिवाली के जैसा सजा दें, क्योंकि ये आपकी पत्नी का पहला करवा चौथ है। इसके लिए घर को फूलों, लाइट्स और रंगोली से सजाएं। खासकर पूजा स्थल को भव्य बनाएं ताकि माहौल और भी उत्सवपूर्ण लगे। यहां बैठकर जब आपकी पत्नी पूजा करेंगी, तो उन्हें अच्छा लगेगा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
डिनर डेट पर जाएं - फोटो : Adobe stock
डिनर डेट पर जाएं

उपवास के बाद उनकी मनपसंद जगह पर डिनर प्लान करें। यदि ऐसा नहीं कर सकते तो घर पर ही रूम लाइटिंग, म्यूजिक के साथ एक खास शाम बिताएं। घर के एक कोने को खास तरह से सजाकर वहां डिनर डेट प्लान करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खुद खाना तैयार करें - फोटो : Adobe stock
खुद खाना तैयार करें

अगर आप बाहर डिनर डेट पर नहीं जाना चाहते तो अपनी पत्नी के लिए घर पर उनकी पसंद के पकवान तैयार करें। जब आप त्योहार पर उनके लिए उनके पसंद के पकवान तैयार करेंगे तो इससे आपकी पत्नी व्रत खोलते समय काफी खुश होंगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें