फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 6 Wishes: नवरात्रि के छठे दिन इन शुभकामना संदेशों के जरिए करें देवी का भजन

Sun, 28 Sep 2025 08:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Navratri Day 6 Wishes: मां कात्यायनी के पूजन के लिए बीज मंत्र और प्रार्थना मंत्र का जाप करें। नवरात्रि के छठे दिन की शुरुआत मंत्र जाप करें। साथ ही अपने परिजनों को शुभकामना संदेश भेजकर माता की उपासना करें।
विज्ञापन
1 of 5
Navratri day 6 Maa Maa katyayani - फोटो : Amar Ujala
Happy Navratri Day 6 Wishes: आज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है। नवरात्रि की षष्ठी तिथि को मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी ऋषि कात्यायन की पुत्री थीं। इस कारण उनका नाम कात्यायनी पड़ा। माता कात्यायनी की पूजा से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। मां कात्यायनी को ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। 

माना जाता है कि श्रीकृष्ण को पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने कालिंदी नदी के तट पर मां कात्यायनी की पूजा की थी। मां कात्यायनी का स्वरूप स्वर्ण के समान चमकीला और भास्वर है। मां कात्यायनी चार भुजाधारी हैं, उनके बाएं हाथ में कमल, तलवार और दाहिने हाथ में स्वास्तिक और आशीर्वाद की मुद्रा अंकित है। 

मां कात्यायनी के पूजन के लिए बीज मंत्र और प्रार्थना मंत्र का जाप करें। नवरात्रि के छठे दिन की शुरुआत मंत्र जाप करें। साथ ही अपने परिजनों को शुभकामना संदेश भेजकर माता की उपासना करें।
विज्ञापन

2 of 5
Navratri 2025 wishes - फोटो : अमर उजाला
मां कात्यायनी का बीज मंत्र
 
क्लीं श्री त्रिनेत्राय नम:।
 
विज्ञापन

3 of 5
Shardiya Navratri Day 6 - फोटो : amar ujala
मां कात्यायनी का पूजन मंत्र
 
चंद्र हासोज्जवलकरा शार्दूलवर वाहना।
कात्यायनी शुभंदद्या देवी दानवघातिनि।।

4 of 5
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा - फोटो : Amar UjalA
मां कात्यायनी की आरती
 
जय जय अम्बे जय कात्यानी
जय जगमाता जग की महारानी
बैजनाथ स्थान तुम्हारा
वहा वरदाती नाम पुकारा
कई नाम है कई धाम है
यह स्थान भी तो सुखधाम है
हर मंदिर में ज्योत तुम्हारी
कही योगेश्वरी महिमा न्यारी
हर जगह उत्सव होते रहते
हर मंदिर में भगत है कहते
कत्यानी रक्षक काया की
ग्रंथि काटे मोह माया की
झूठे मोह से छुडाने वाली
अपना नाम जपाने वाली
ब्रह्स्पतिवार को पूजा करिए
ध्यान कात्यानी का धरिये
हर संकट को दूर करेगी
भंडारे भरपूर करेगी
जो भी माँ को 'चमन' पुकारे
कात्यानी सब कष्ट निवारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Navratri Day 6 - फोटो : अमर उजाला
मां कात्यायनी का भोग

नवरात्रि का ये दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है, जिन्हें शहद का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। ऐसे में शहद की जगह उन्हें बादाम के हलवे का भोग लगा सकते हैं। इसे बनाते समय चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें