फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa chauth 2019: प्यार जताने में अब पुरुष भी पीछे नहीं, महिलाओं के साथ रख रहे करवा चौथ का व्रत

Thu, 17 Oct 2019 11:42 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्यार जताने में अब पुरुष भी पीछे नही है। अब वो जमाना नहीं रह गया कि केवल महिलाएं ही अपने पति के लिए दिनभर भूखी रहें और व्रत करें। अब पति भी पत्नी के प्रति प्यार जताने के लिए उनके साथ हर कदम में साथ दे रहे हैं। हर साल की तरह इस साल केवल महिलाएं ही करवा चौथ का व्रत नहीं रखेंगी बल्कि कुछ पुरुष भी पुरानी धारणाओं को तोड़ते नजर आ रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
karwa chauth
आजकल के पुरुष अपनी पत्नियों के प्रति प्रेम जताने के लिए व्रत रख रहे हैं। अब वो दिन पुराने हो गए जब केवल पत्नियां ही पति के लिए दिनभर भूखी-प्यासी रहती थी। आजकल के पतियों का ऐसा मानना है कि केवल उनकी पत्नियों को ही नहीं उन्हें भी अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखना चाहिए। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है एक बिजनेसमैन।

 
विज्ञापन

3 of 5
karwa chauth
बिजनेस मैन रोहित प्रताप सिंह पिछले 18 सालों से पत्नी का साथ निभा रहे हैं और करवा चौथ का व्रत कर रहें हैं। उन्हें ये बात पसंद नहीं है कि उनकी पत्नी अकेले पूरे दिन भूखी रहे और वो खाना खाएं। इसलिए मैंने अपनी पत्नी का साथ देने के बारे में सोचा। 


 

4 of 5
- फोटो : Facebook
लेकिन मैं पूरे दिन भूखा तो रहता हूं लेकिन चाय पी लेता हूं। इसी तरह पेशे से फोटोग्राफर बताते हैं कि वो पांच साल से पत्नी के साथ ये व्रत कर रहे हैं और कहते हैं कि ऐसा करने से उन्हें पूरा दिन आराम करने का मौका मिल जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : twitter
वो कहते हैं कि उनके सहयोगी जो पहले व्रत के बारे में सोचते भी नहीं थे। वो भी इस साल पत्नी के साथ व्रत करने के बारे में सोच रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें