फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanya Pujan Gift Ideas: कन्या पूजन के लिए गिफ्ट आइडियाज, नवरात्रि में कैसे करें छोटी कन्याओं को प्रसन्न?

Tue, 23 Sep 2025 12:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kanya Poojan Gift Ideas for Navratri 2025: अगर आप कन्या पूजन करना चाहते हैं लेकिन ये सोच रहे हैं कि इस बार कन्या पूजन पर क्या गिफ्ट दें, तो यहां आपके लिए कुछ बेहतरीन सुझाव हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
कन्याओं को क्या गिफ्ट दें - फोटो : Adobe
Kanya Poojan Gift Ideas for Navratri 2025: नवरात्रि के अंतिम दिनों में अष्टमी और नवमी के अवसर पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन नौ छोटी कन्याओं और एक लंगूर यानी बालक को घर बुलाकर उन्हें भोजन, प्रसाद और उपहार देकर सम्मानित किया जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि ये कन्याएं ही देवी दुर्गा के नौ रूपों का स्वरूप मानी जाती हैं। परंपरागत रूप से भोजन के साथ उपहार देना भी जरूरी माना जाता है ताकि बच्चियां प्रसन्न होकर आशीर्वाद दें। कन्यापूजन के बिना नवरात्रि उपवास अधूरा माना जाता है। अगर आप कन्या पूजन करना चाहते हैं लेकिन ये सोच रहे हैं कि इस बार कन्या पूजन पर क्या गिफ्ट दें, तो यहां आपके लिए कुछ बेहतरीन सुझाव हैं। कन्या पूजन में गिफ्ट सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि बच्चियों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करने का माध्यम है। चाहे आप स्टेशनरी दें या खिलौने, कपड़े दें या चॉकलेट, गिफ्ट का महत्व बच्चियों की मुस्कान से बढ़ जाता है। यहां कन्याओं के लिए गिफ्ट के आइडियाज दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
स्टेशनरी किट - फोटो : instagram
स्टेशनरी और स्कूल का सामान

किताबें, पेंसिल बॉक्स, क्रेयॉन, कॉपी, रंग भरने की किताबें आदि बच्चों के लिए हमेशा उपयोगी होते हैं। यह गिफ्ट उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित भी करता है।

खिलौने और गेम्स

छोटी बच्चियों को उनके उम्र के हिसाब से गुड़िया, पज़ल्स या छोटे-छोटे गेम्स गिफ्ट करना अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन

3 of 6
चूड़ी, बिंदी और झुमके - फोटो : Instagram
चूड़ी, बिंदी और झुमके

परंपरागत और खूबसूरत गिफ्ट के तौर पर बच्चियों को रंग-बिरंगी चूड़ियां, बिंदी और छोटे झुमके दिए जा सकते हैं। लड़कियों को इस तरह की चीजे काफी पसंद होती हैं। 

कपड़े और ड्रेस

फ्रॉक, सूट या प्यारे-से कपड़े कन्या पूजन का सबसे आकर्षक गिफ्ट हो सकते हैं। बच्चियां इन्हें खुशी से पहनती हैं।

4 of 6
चॉकलेट और टॉफी पैक - फोटो : Adobe stock
चॉकलेट और टॉफी पैक

बच्चों की सबसे पसंदीदा चीज़ चॉकलेट और टॉफी होती है। एक छोटा सा पैकेट उन्हें बेहद खुश कर सकता है।

स्टील के बर्तन

प्लेट, कटोरी, गिलास या चम्मच का सेट गिफ्ट के रूप में पारंपरिक और उपयोगी विकल्प है। यह लंबे समय तक काम आता है।
विज्ञापन

5 of 6
फल - फोटो : Adobe
पिगी बैंक या गुल्लक

बचपन से ही बच्चों में बचत की आदत डालने के लिए गुल्लक देना एक शानदार गिफ्ट आइडिया है।

फ्रूट बास्केट या ड्राई फ्रूट पैक

स्वास्थ्यवर्धक और उपयोगी गिफ्ट के रूप में फलों या ड्राई फ्रूट्स का पैक देना भी बेहतरीन विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेयर क्लिप - फोटो : Instagram
हेयर एक्सेसरीज

लड़कियां किसी भी उम्र की हों, हेयर एक्सेसरीज उनके काम की होती है और अधिकतर लड़कियों को ये पसंद होती हैं। नवरात्रि में छोटी कन्याओं को हेयर क्लिप्स, हेयरबैंड, रिबन जैसी चीज़ें हर बच्ची को पसंद आती हैं और यह छोटा लेकिन प्यारा गिफ्ट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें