फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajari Teej 2025: सखियों संग कजरी तीज का मजा बढ़ा दें, भेजें ये दिल को छूने वाले शुभकामना संदेश

Tue, 12 Aug 2025 07:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajari Teej 2025 : कजरी तीज पर शुभकामनाएं देना, रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखने का एक सुंदर तरीका है। इससे परिवार और दोस्तों में खुशी फैलती है और भारतीय संस्कृति की परंपरा जीवित रहती है। कजरी तीज की शुरुआत अपनी सहेलियों और पति को शुभकामना संदेश भेजकर करें। कजरी तीज की शुभकामना संदेश यहां से काॅपी करें।
विज्ञापन
1 of 6
कजरी तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Kajari Teej 2025 : कजरी तीज इस साल 12 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। खासतौर पर उत्तर भारत में महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए व्रत रखती हैं। कई महिलाएं इस व्रत को निर्जला यानी बिना पानी पिए पूरे दिन निभाती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है, क्योंकि माना जाता है कि इनकी कृपा से दांपत्य जीवन सुखमय और समृद्ध होता है।

कजरी तीज का सांस्कृतिक महत्व भी बहुत खास है। इस दिन महिलाएं सज-धज कर झूले झूलती हैं, हाथों में मेहंदी लगाती हैं और पारंपरिक कजरी गीत गाती हैं। गांवों और कस्बों में यह दिन मिलनसार और खुशियों से भरा होता है। खेत-खलिहानों में हरियाली और सावन की ठंडी हवाएं इस पर्व की रौनक बढ़ा देती हैं।

कजरी तीज पर शुभकामनाएं देना, रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखने का एक सुंदर तरीका है। इससे परिवार और दोस्तों में खुशी फैलती है और भारतीय संस्कृति की परंपरा जीवित रहती है। कजरी तीज की शुरुआत अपनी सहेलियों और पति को शुभकामना संदेश भेजकर करें। कजरी तीज की शुभकामना संदेश यहां से काॅपी करें।
विज्ञापन

2 of 6
कजरी तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

कजरी तीज पर भोलेनाथ का आशीर्वाद मिले
आपको माता गौरी का प्यार मिले
सदा सुहागन रहें आप, खुशहाल रहे परिवार।

कजरी तीज की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
कजरी तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

सुहागिनों का जोड़ा बना रहे
कन्याओं को उनका मनचाहा जीवनसाथी मिले
निर्जला व्रत कर करें कजरी तीज का पाठ
घर परिवार सदा रहेगा खुशहाल।

कजरी तीज की शुभकामनाएं

4 of 6
कजरी तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

भादों की बहार में भगवान की कृपा हो अपार
मुबारक हो आपको कजरी तीज का त्योहार।

कजरी तीज की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
कजरी तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

कजरी तीज लाए जीवन में सुख और समृद्धि
दिन रात हो आपके परिवार की तरक्की।

कजरी तीज की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कजरी तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

आपको माता पार्वती का वरदान है
रहें सदा सुहागन, हमेशा शिव का आशीर्वाद है।

कजरी तीज की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें