Five Relationship Lessons Every Couple Can Learn: जन्माष्टमी के मौके पर हर कपल को राधा-कृष्ण के अटूट बंधन से कुछ बातें सीखनी चाहिए। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
राधा कृष्ण के प्रेम से हर कपल सीखें ये 5 खास बातें
- फोटो : freepik
Five Relationship Lessons Every Couple Can Learn: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राधा-कृष्ण के प्रेम की चर्चा किए बिना ये पर्व अधूरा लगता है। उनका प्रेम सिर्फ एक पौराणिक कथा नहीं है, बल्कि हर युग के लिए एक गहरा संदेश है।
राधा-कृष्ण का रिश्ता इस बात का प्रतीक है कि प्रेम सिर्फ अधिकार नहीं, समर्पण का होता है। ये प्रेम सांसारिक बंधनों से मुक्त, आत्मा से आत्मा के जुड़ाव की मिसाल है। आज के समय में जब रिश्ते अपेक्षाओं, स्वार्थ और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, राधा-कृष्ण का प्रेम हर व्यक्ति को रिश्तों की सही परिभाषा सिखा सकता है। उनके प्रेम से हर किसी को कुछ जरूरी बातें सीखनी चाहिए, जो इस प्रकार हैं —
विज्ञापन
2 of 6
बिना शर्त प्रेम ही सच्चा प्रेम होता है
- फोटो : freepik
1. बिना शर्त प्रेम ही सच्चा प्रेम होता है
अक्सर हम देखते हैं कि आज के रिश्तों में अक्सर अपेक्षाएं आ जाती हैं – समय, जवाब, तोहफे, या व्यवहार को लेकर। ऐसे में ये काफी अहम बात है, जिसे हर किसी को अपना लेना चाहिए। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि राधा और कृष्ण का प्रेम ऐसा था जिसमें कोई शर्त नहीं थी। उनके रिश्ते में न कोई स्वार्थ था, न अधिकार, न ही कोई औपचारिकता। ऐसे रिश्ते हमेशा मजबूत रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
जो जैसा है, उसे वैसे ही स्वीकारें
- फोटो : Adobe Stock
2. जो जैसा है, उसे वैसे ही स्वीकारें
जब भी जिंदगी में कोई आता है, तो हम चाहते हैं कि वो हमारे हिसाब के चीजें करें। खुद में थोड़ा सा बदलाव लेकर आए। अपनी कमियों को बिल्कुल खत्म कर दे। लेकिन राधा-कृष्ण सिखाते हैं कि सच्चा प्रेम वो है जिसमें आप सामने वाले को वैसे ही स्वीकारें जैसे वो है, बिना बदले की उम्मीद के। अगर आप सामने वाले को उसकी कमियों के साथ स्वीकारेंगे तो उनके मन में आपके प्रति सम्मान और बढ़ेगा।
4 of 6
रिश्ते में आत्मिक जुड़ाव सबसे जरूरी
- फोटो : Adobe Stock
3. रिश्ते में आत्मिक जुड़ाव सबसे जरूरी
आज के रिश्तों में अक्सर बाहरी चीजें जैसे कि रूप, पैसा, स्टेटस लोगों की प्राथमिकता बन जाते हैं। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। इस प्वॉइंट को समझने के लिए राधा कृष्ण के प्रेम पर नजर डालें। उनका संबंध केवल लौकिक नहीं था, वह आध्यात्मिक स्तर पर जुड़ा हुआ था। राधा और कृष्ण का मिलन आत्मा का मिलन था। जब आत्मिक जुड़ाव होता है तो लोग अपने पार्टनर की भावना, पीड़ा और सोच को महसूस करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सम्मान और समर्पण किसी भी रिश्ते की रीढ़ होती है
- फोटो : Adobe stock
4. सम्मान और समर्पण किसी भी रिश्ते की रीढ़ होती है
कृष्ण ने कभी राधा को छोटा नहीं समझा, और राधा ने कृष्ण के प्रति पूरी श्रद्धा और समर्पण दिखाया। यही वजह है कि उनका रिश्ता आज भी मिसाल है। उनकी ही तरह हर कपल को एक-दूसरे की राय, इच्छाओं और भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। यही एक मजबूत रिश्ते की रीढ़ होती है। ये अच्छी तरह से समझ लीजिए कि यदि रिश्ते में समर्पण और सम्मान होगा, तो परस्पर समझदारी बढ़ेगी।
प्रेम अधिकार नहीं, समझ का नाम है
- फोटो : Adobe stock
5. प्रेम अधिकार नहीं, समझ का नाम है
आजकल के रिश्तों में नियंत्रण, पजेसिवनेस और अधिकार भाव आ जाते हैं। ऐसे में आपको ये समझना चाहिए कि अपने प्यार को आप बांध कर नहीं रख सकते। जिस तरह राधा कभी कृष्ण से ये नहीं कहतीं कि "तुम सिर्फ मेरे हो", और कृष्ण भी राधा को बांधकर नहीं रखते। ठीक इसी बात गांठ लेनी चाहिए। सरल भाषा में कहें तो राधा-कृष्ण का प्रेम सिखाता है कि रिश्तों को स्पेस देना भी ज़रूरी है, क्योंकि प्रेम तब और सुंदर होता है जब वह स्वतंत्र हो।