Kajari Teej 2024 Wishes : आज कजरी तीज का पर्व है। हिंदू व्रत और त्योहारों में तीन तीज के पर्व मनाए जाते हैं, जिसमें पहला, श्रावण मास में हरियाली तीज, भादो की तृतीया तिथि को कजरी तीज और तीसरी हरतालिका तीज होती है।
कजरी तीज का त्योहार माता पार्वती और भगवान शिव से जुड़ा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत करती हैं, वहीं अविवाहित कन्याएं मनवांछित वर की प्राप्ति से कजरी तीज की पूजा करती हैं।
अगर आप भी कजरी तीज का पर्व मना रही हैं तो सुहागन और कन्याओं को कजरी तीज की शुभकामनाएं भेज कर दिन की शुरुआत करें। यहां कजरी तीज के सुंदर सन्देश दिए जा रहे हैं ।