फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

June Born Personality: अगर जून में होता है आपके पार्टनर का जन्मदिन, तो जानें प्यार के मामले में उनकी पर्सनालिटी

Sat, 11 Jun 2022 05:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जून में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व - फोटो : Istock
June Born Personality : अक्सर लोग रिलेशनशिप में आ जाते हैं लेकिन पार्टनर के व्यक्तित्व को समझ नहीं पाते। कपल को एक दूसरे के व्यक्तित्व को समझने के लिए समय की जरूरत होती है। वक्त के साथ वह पार्टनर के व्यवहार को समझते हैं। कई बार तो पार्टनर की पर्सनैलिटी को समझने में इतना वक्त लग जाता है कि दोनों के बीच खटपट होने लगती है। लेकिन अगर आप चाहें तो अपने पार्टनर के व्यक्तित्व को आसानी से समझ सकते हैं। पार्टनर के जन्मदिन से उनकी पर्सनैलिटी और प्यार के मामले में उनके नेचर का पता चलता है। जून में जन्में लोगों की राशि मिथुन या कर्क होती है। अगर आपके पार्टनर का जन्मदिन जून के महीने में होता है तो ज्योतिष के मुताबिक जान लीजिए उनके व्यवहार और व्यक्तित्व, विचार और प्यार को लेकर उनकी सोच के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
जून में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व - फोटो : istock
आकर्षक व्यक्तित्व

पार्टनर का जन्मदिन अगर जून में होता है तो वह गतिशील व्यक्तित्व का हो सकता है। ऐसे लोग अपनी पर्सनैलिटी की वजह से अपने आसपास के लोगों के बीच काफी फेमस होते हैं। आपके पार्टनर में कई तरह के टैलेंट भी हो सकते हैं। जैसे वह पढ़ने, गाने या स्पोर्ट्स में अच्छे हो सकते हैं। आपके पार्टनर के व्यक्तित्व के कारण लोग उन्हें अपना दोस्त बनाने की सोचते हैं। जिन लोगों का जन्मदिन जून में होता है, वह बहुत आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। इसी वजह से लोग उनके साथ रहना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जून में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व - फोटो : istock
फैशन सेंस

जून में जन्म लोगों का फैशन सेंस कमाल का होता है। आपके पार्टनर का जन्मदिन जून में होता है, तो आप उनसे फैशन टिप्स ले सकते हैं। उन्हें पता होता है कि किस मौके पर क्या पहनना चाहिए। कपड़ों और एक्सेसरीज को लेकर वह काफी चूजी और फैशन के प्रति सजग होते हैं।

4 of 7
जून में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व - फोटो : iStock
क्रिएटिव और आइडिया के धनी

पार्टनर अगर जून बाॅर्न है तो वह क्रिएटिव भी हो सकते है। उनके पास बेहतरीन आइडियाज का भंडार होता है। वह अक्सर क्रेजी और नए आइडियाज से आपको सरप्राइज कर सकते हैं। ऐसे लोग प्लानिंग में भी माहिर होते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
जून में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व - फोटो : istock
भावनाएं जाहिर नहीं करते

जून में पैदा हुए लोग अपनी सच्ची भावनाएं कभी जाहिर नहीं करते। उनके मन में क्या चल रहा है, ये आप जान नहीं पाएंगे। उन्हें अच्छे से पता है कि इमोशंस को कैसे छुपाना है। हालांकि ऐसे लोगों को गुस्सा आता है तो वह इसे छुपा नहीं पाते। ये लोग सिर्फ उन्हीं लोगों को अपने इमोशंस जाहिर करते हैं, जो उनके करीब हों और विश्वसनीय हों।
विज्ञापन

6 of 7
जून में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व - फोटो : istock
मूडी होते हैं जून में जन्मे लोग

इस महीने जन्मे लोग काफी मूडी होते हैं। कभी गुस्सा तो कभी मजाकिया हो जाते हैं। जिन चीजों को वह पसंद नहीं करते, उनके लिए वह आपके ऊपर चिल्ला भी सकते हैं। हालांकि वह अपनी भावनाएं छुपाने की कोशिश भी काफी करते हैं। लेकिन गुस्सा निकल कर सामने आ जाता है। इस पर्सनालिटी के लोग अपने तरीके से रहना पसंद करते हैं। उनके मन मुताबिक कोई काम नहीं होता, तो वह चिढ़ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जून में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व - फोटो : istock
प्यार के मामले में जून में जन्मे लोग 

जून मेंं पार्टनर का जन्मदिन होता है तो उनके प्यार को लेकर आश्वस्त रहें। प्यार के मामले में ऐसे लोग बहुत गंभीर होते हैं। भले ही ये अपनी भावनाएं जाहिर न करते हों लेकिन काफी रोमांटिक होते हैं और हर वक्त अपने पार्टनर के साथ खड़े रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें