फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Kishori Motivational Thought: सुखी जीवन जीना है तो अपना लें जया किशोरी द्वारा बताई गईं ये पांच बातें

Sun, 22 Dec 2024 10:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जया किशोरी एक प्रसिद्ध कथा वाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वो अपने प्रवचनों माध्यम से लोगों को सकारात्मकता और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जया किशोरी - फोटो : अमर उजाला
Jaya Kishori Motivational Thought:  जया किशोरी आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अपने कथा वाचन, मधुर आवाज, सरल व्यक्तित्व और गहन धार्मिक ज्ञान के कारण लाखों लोगों के दिलों में बसती हैं।

जया किशोरी न केवल आध्यात्मिक क्षेत्र में बुजुर्गों के लिए बल्कि युवा पीढ़ी के बीच प्रेरणा स्रोत के रूप में भी जानी जाती हैं। उनके प्रवचन और भजन लोगों को जीवन के कठिन समय में धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखने में मदद करते हैं।  उनके इसी व्यवहार और काम के वजह से उन्हें कई आध्यात्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया है।

जया किशोरी का जीवन प्रेरणा से भरा हुआ है। यही वजह है कि वो आज की पीढ़ी के लिए आध्यात्मिकता और सकारात्मकता का प्रतीक बन चुकी हैं। वो अक्सर ऐसी बातें करती रहती हैं, जो सुखी जीवन को जीने में आपकी मदद करेंगी। आइए आपको भी उनके द्वारा बताई गईं कुछ प्रेरणादायक बातों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सकारात्मक सोच से करें दिन की शुरुआत - फोटो : instagram-Jaya Kishori
 सकारात्मक सोच से करें दिन की शुरुआत

जया किशोरी का मानना है कि हर दिन हमें एक नई शुरुआत का अवसर देता है। इसीलिए हर सुबह ईश्वर को धन्यवाद दें और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करें। ऐसा करने से आपका पूरा दिन अच्छा और सकारात्मक ही जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
सच्चे मन से करें कर्म - फोटो : instagram-Jaya Kishori
सच्चे मन से करें कर्म

जया किशोरी का मानना है कि जीवन में परिणामों से ज्यादा महत्वपूर्ण हमारा कर्म होता है। इसलिए हमेशा सच्चे मन और निष्ठा से अपना काम करें, फल की चिंता न करें। यदि आप बिना फल की चिंता किए कर्म करेंगे तो आपको इसका अच्छा रिजल्ट ही मिलेगा।

4 of 6
माता-पिता और बुजुर्गों का आदर करें - फोटो : instagram-Jaya Kishori
माता-पिता और बुजुर्गों का आदर करें

ये बात तो जया किशोरी के साथ-साथ हर एक मोटिवेशनल स्पीकर कहते हैंं। सभी का मानना है कि माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करना जीवन में सुख और सफलता का आधार है। इसलिए कभी भी अपने माता-पिता या अपने से बड़ों का अनादर न करें। 
विज्ञापन

5 of 6
धैर्य है जरूरी - फोटो : instagram-Jaya Kishori
धैर्य है जरूरी 

धैर्य रखना और ईश्वर में विश्वास रखना जीवन की कठिनाइयों का सामना करने में मदद करता है। जया किशोरी का मानना है कि समय के साथ हर समस्या का समाधान हो जाता है, ऐसे में जब भी कुछ नाराजगी हो तो धैर्य रखें। ऐसा करने से आपको भी अच्छा लगेगा और आपकी परेशानी का हल भी हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जरूरतमंदों की करें मदद - फोटो : instagram-Jaya Kishori
जरूरतमंदों की करें मदद 

जया किशोरी का मानना है कि दूसरों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंदों की मदद करने से आत्मिक शांति और ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद अवश्य करें। दिन में कम से कम एक ऐसा काम अवश्य करें, जिसकी वजह से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें