फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Make Christmas Card: इस क्रिसमस अपनों को दें हाथ से बना ग्रीटिंग कार्ड, ऐसे घर पर करें तैयार

Sun, 15 Dec 2024 10:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप क्रिसमस पर अपनों को उनके खास होने का एहसास कराना चाहते हैं तो इस खास दिन उन्हें अपने हाथों से कार्ड बनाकर तोहफे में दें। 
विज्ञापन
1 of 7
इस क्रिसमस अपनों को दें हाथ से बना ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : Adobe stock
How To Make Christmas Card: क्रिसमस का त्योहार आने वाला है, ऐसे में लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। ईसा मसीह के जन्मदिवस के प्रतीक के तौर पर क्रिसमस का त्योहार हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में मनाया जाता है। ये त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ चर्च जाते हैं और सेलिब्रेट करते हैं।

क्रिसमस के खास दिन लोग अपनों को भी उनके खास होने का एहसास भी कराते हैं। इस दिन एक-दूसरे को कार्ड देने की भी परंपरा है। यदि आप भी ऐसा कुछ करना चाहते हैं तो अपने स्पेशल लोगों के लिए तो उनके लिए अपने हाथों से क्रिसमस कार्ड तैयार करें। इस क्रिसमस कार्ड में आप अपनी भावनाएं लिख सकते हैं। यदि आप अपने खास लोगों को हाथ से बना कार्ड देंगे तो इससे उन्हें जरूर अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
इस क्रिसमस अपनों को दें हाथ से बना ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : Adobe stock
क्रिसमस कार्ड बनाने के लिए सामान
  • मोटा रंगीन कागज (कार्डबोर्ड या चार्ट पेपर)
  •  रंगीन पेंसिल, स्केच पेन, या पेंट
  •  गोंद (ग्लू) और कैंची
  •  सजावट के लिए चमकीले सितारे, रिबन, ग्लिटर, या स्टीकर्स
  • सफेद कागज 
  •  पेंसिल और रबड़
  •  रूलर
 
विज्ञापन

3 of 7
इन स्टेप्स को करें फॉलो - फोटो : Adobe
इन स्टेप्स को करें फॉलो

कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले मोटे कागज (A4 साइज) को बीच से मोड़ें ताकि एक फोल्डिंग कार्ड तैयार हो जाए। अगर कागज बड़ा है तो इसे अपनी पसंदीदा आकार में काट सकते हैं (जैसे आयताकार, वर्गाकार, या दिल के आकार का)। कार्ड के कवर पर क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, घंटी, स्नोफ्लेक्स, या उपहार के बॉक्स जैसी तस्वीरें बनाएं।

4 of 7
इन स्टेप्स को करें फॉलो - फोटो : Adobe Stock
आप इन्हें खुद बना सकते हैं या प्रिंट कर चिपका सकते हैं। आजकल तो बाजार में इसके स्टीर्क्स भी मिलते हैं, जो आपके कार्ड को खूबसूरत बनाएंगे। यदि आप हाथ से तस्वीर बना रहे हैं तो स्केच पेन, क्रेयॉन्स या पेंट से रंग भरें। डिजाइन को और आकर्षक बनाने के लिए ग्लिटर या चमकीले सितारे लगाएं।
विज्ञापन

5 of 7
इन स्टेप्स को करें फॉलो - फोटो : Adobe Stock
बाहर की तरफ सजाने के बाद कार्ड के अंदर की तरफ सफेद कागज चिपकाएं और उस पर शुभकामनाएं लिखें। आप इसके अंदर "Merry Christmas" या "आपका क्रिसमस शुभ और आनंदमय हो" जैसे संदेश लिख सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
इन स्टेप्स को करें फॉलो - फोटो : Adobe stock
अगर आप चाहें तो क्रिसमस की कोई कविता या कोट्स भी लिख सकते हैं। इसके साथ-साथ आप रिबन या छोटी झालर बनाकर कार्ड के अंदर की तरफ लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन स्टेप्स को करें फॉलो - फोटो : Adobe Stock
 कार्ड को अच्छी तरह से सुखा लें और देख लें कि सजावट ठीक से लगी हो। इसके बाद आखिर में कार्ड को एक सुंदर लिफाफे में रखें या उसे रिबन से बांधकर दें। इस तरह आप अपने प्रियजनों के लिए एक खूबसूरत और यादगार क्रिसमस कार्ड बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें