पति और पत्नी का रिश्ता बेहद अनमोल होता है। दोनों के इस रिश्ते में सच्चाई और ईमानदारी होना बहुत अहम है। अगर दोनों एक दूसरे के प्रति वफादार होते हैं तो इससे उनका रिश्ता भी मजबूत बना रहता है, लेकिन कई बार कुछ पुरुष अपनी बीवी को धोखा दे रहे होते हैं और वह बेहद चालाकी के साथ उनके साथ खेल जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे उनकी बॉडी लैंग्वेज की मदद से उनके झूठ को आसानी से आप पकड़ सकते हैं। अब आप किसी टेंशन में न रहें और उनके हाव-भाव से उनके झूठ को ऐसे पकड़ें की अगली बार झूठ बोलने से पहले उन्हें 10 बार सोचना पड़े...
विज्ञापन
2 of 6
stress couple
जब चेहरे पर दिखता है डर
अगर आपके किसी सवाल पर आपका पार्टनर झूठ बोल रहा है तो वह अपने आस-पास चीजों को बार-बार छूने लगेगा। अगर अगली बार आपके सवाल के जवाब के वक्त कुछ ऐसा करें तो समझ लें कुछ तो गड़बड़ है।
विज्ञापन
3 of 6
stress couple
पैरों की मूवमेंट
आप उनके पैरों की मूवमेंट से उनके झूठ को पकड़ सकती हैं। अगर उनके पैर उल्टी दिशा में है तो समझ लें कि वह आपसे बचकर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। वह सिर्फ बहाना देकर वहां से भागने की जल्दी में हैं।
4 of 6
stress couple
सांसों का कंट्रोल में न होना
पुरुष झूठ बोलते वक्त बहुत हड़बड़ा जाते हैं। अगर वह बात बात पर गुस्सा करें, एट्टीट्यूड दिखाएं या नर्वस हो जाएं तो समझ जाएं वह आपसे कुछ तो छुपा रहे हैं। क्योंकि उनके ये हाव भाव हार्ट रेट और ब्लड फ्लो बढ़ने के कारण होते हैं। इतना ही नहीं वह तेज-तेज सांसे लेने लग जाते हैं। ध्यान देना इस दौरान वह अपने कंधे थोड़े से ऊपर उठा लेते है। यहां तक की उनकी आवाज में भी बदलाव आपको साफ नजर आएगा।
विज्ञापन
5 of 6
stress couple
तरह-तरह की दलीलें
जब भी आपका पार्टनर झूठ बोलता है तो वह बचने के लिए तरह-तरह की दलीलें देता है। अगर आप गौर करें तो उस समय उनका जवाब और बॉडी लैंग्वैंड बिल्कुल मैच नहीं होता। इसके अलावा वह आपको हर बात कि लिए जरूरत से ज्यादा एक्सप्लेनेशन देने की कोशिश करेंगे।
चेहरे पर बेचैनी
जब भी आपका पार्टनर आपसे झूठ बोलता है तो उसका व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज वैसा नहीं होता जैसे नार्मल रहता है। इन पर आपको गौर देना होगा। साथ ही उनके जवाब में बेचैनी साफ नजर आने लगती है। वह झूठ बोलते वक्त अपने बालों, गले या गर्दन पर हाथ फेरने लगते हैं।