फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े रोमांटिक होते हैं इन 5 राशियों के पुरुष, क्या आपके पार्टनर भी है इस लिस्ट में शामिल

Sun, 10 Jun 2018 08:56 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Couple
हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर भरोसेमंद और रोमांटिक हो। आपने कई चीजें जैसेे पर्सनालिटी, ड्रेसिंग सेंस और स्वभाव को देखने के बाद अपने पार्टनर को चुना होगा। पर आज हम आपको बताएंगे कि उनकी राशि उनके बारे में क्या कहती है। आइए जानते हैं किस राशि के लोग रोमांटिक और अपनी पार्टनर के प्रति वफादार होते हैं... 
विज्ञापन

2 of 6
relationship
तुला (23 सितंबर-22 अक्टूबर)
तुला राशि वाले पुरुष बेहद रोमांटिक होते हैं। इनकी पत्नी इनसे बहुत खुश रहती हैं। इन्हें अच्छे से मालूम है कि शादी के सालों बाद भी रिश्ते में गर्माहट और प्यार कैसे बनाकर रखा जाएं। इस राशि के पुरुष अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
relationship
धनु (22 नवंबर-दिसंबर 21)
धनु राशि वाले मर्द परफेक्ट हसबेंड साबित होते हैं। ये रोमांटिक के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी होते हैं। बीवी को कैसे खुश रखना है ये इन्हे बहुत अच्छे से आता है। ये पत्नी का बिल्कुल उसके पिता की तरह ख्याल रखते हैं। हालांकि इस राशि के पुरुष बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं जिस वजह से इनकी पत्नियों को हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि इनके रिश्ते में कभी बोरियत न आए।

4 of 6
रिलेशनशिप
वृष (20 अप्रैल-20 मई)
वृष राशि वाले पुरुष पत्नी को बहुत पैंपर करके रखते हैं और भरोसेमंद पति साबित होते हैं। वह कभी धोखा नहीं देते ना निराश करते हैं। ऐसे पुरुषों को काबू में करना भी आसान होता है। वृष राशि वाले पतियों को जब तक ना उकसाएं, वह शांत रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
रिलेशनशिप
कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)
कुंभ राशि वाले पुरुष भी अच्छे हसबेंड साबित होते हैं। ये अपनी पत्नियों को बिल्कुल दुखी नहीं होने देते, लेकिन ये अपनी दुनिया में ज्यादा मस्त रहते हैं। जिस वजह से इनकी पत्नियों को सब्र और मजबूती से पेश आना होगा ताकि उनके पति का ज्यादा से ज्यादा फोकस उन पर और घर के मामलों पर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिलेशनशिप
मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
अगर आप किसी मकर राशि के लड़के को डेट कर रही हैं तो आप बहुत लकी हैं। इस राशि वाले मर्द स्मार्ट, हैंडसम और चार्मिंग होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये लंबी उम्र तक अपना जलवा बरकरार रखते हैं। हालांकि इनकी सबसे बड़ी खामी यह है कि वे कभी शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें