सोफी खुद को 'ग्रे-सेक्सुअल' या 'ग्रे-एस' के रूप में पहचाना जाना पसंद करती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें यह शब्द बड़ी संख्या में टंबलर, ब्लॉगों और एसेक्सुअल विजिबिलिटी के ऑनलाइन फोरमों और एजुकेशन नेटवर्क- जो एसेक्सुअलों का मुख्य ऑनलाइन अड्डा है, में भटकते हुए मिला। ग्रे सेक्सुअल शब्द की कोई तय परिभाषा नहीं है लेकिन आमतौर पर इससे अर्थ उस व्यक्ति से लगाया जाता है जो ख़ुद को सेक्सुअल और पूरी तरह एसेक्सुअल के बीच कहीं पाता है।सोफी के लिए इसका अर्थ यह है कि बहुत विरले ही लेकिन उन्हें यौन आकर्षण महसूस हुआ है, "यह आता है और चला जाता है।कई बार यह बना रहता है लेकिन मैं इसे अनदेखा कर सकती हूं, झटककर अपने रोजमर्रा के काम कर सकती हूं।" एसेक्सुअल लोगों में भारी विविधता को अक्सर गलत समझ लिया जाता है। इस समुदाय के लोगों से अक्सर ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो उन्हें समझ ही नहीं आते या उन पर बेवजह ही सामान्य भावनाएं लाद दी जाती हैं। एवी ब्रिल पाफार्ड ख़ुद को डेमिसेक्सुअल कहती हैं और उनके तीन लोगों के साथ संबंध हैं। वह कहती हैं, "इसे लेकर अब भी बहुत सारी गलत धारणाएं और कलंक का भाव है।""एसेक्सुअल का मतलब सिर्फ यौन आकर्षण का अभाव है। इसका मतलब किसी और चीज की कमी नहीं होता। इसके कई अर्थ निकाले जा सकते हैं।"