International Women Day 2022 : 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। यह दिन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, समाज में उन्हें एक समान सम्मान और हक दिलाने के लिए मनाया जाता है। भारत पुरुष प्रधान देश है। एक दौर था जब यहां महिलाओं की इच्छा, उनकी पसंद और उनके सपने और लक्ष्य घूंघट के पीछे छुपे चेहरे की तरह ही छुपे रहते थे लेकिन अब महिलाएं समाज में समान स्थिति में हैं। वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए खुद मार्ग तय करती हैं, परिश्रम करती हैं। कई मौकों पर अपने विचारों की अभिव्यक्ति करती हैं। महिलाओं की यह स्थिति केवल कार्य के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि रिश्ते और परिवार में भी बन रही है। महिलाएं अपने पार्टनर से प्यार करती हैं, उनका ख्याल रखती हैं लेकिन कई मौकों पर अपने पार्टनर की गलतियों और उनकी बुरी आदतों को नापसंद होने पर जाहिर भी करती हैं। कई बार वह पार्टनर की कुछ आदतों से नाराज होकर गुस्सा भी जाहिर करती हैं। ऐसे में हर पुरुष को पता होना चाहिए कि महिलाओं को पुरुषों की कौन सी बात बिल्कुल पसंद नहीं होती।