हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men's Day) मनाया जाता है। इस पुरुष दिवस पर अगर आप अभी तक सिंगल हैं तो आपको शादी से पहले कुछ चीजों को जरूर सीख लेना चाहिए क्योंकि ये ऐसी आदतें हैं जो आपकी शादीशुदा जिंदगी को खूबसूरत और बेहतर बना देंगी। और आपके शादीशुदा जिंदगी में आने वाली परेशानियां भी कम हो जाएंगी। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो काम जिन्हें शादी से पहले हर पुरुष को करना चाहिए।