फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Men's Day 2018: मर्दों में मौजूद ये 10 खूबियां बनाती हैं उन्हें सबसे अच्छा पार्टनर

Mon, 19 Nov 2018 01:51 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : Unsplash
आपने अक्सर पुरूषों को ये शिकायत करते सुना होगा कि आखिर  महिलाओं के लिए ही कई खास दिन क्यों समर्पित होते हैं। महिलाओं की तरह पुरुषों की समस्याओं पर भी ध्यान क्यों नहीं दिया जाता। अगर आप भी ऐसी ही कोई शिकायत लेकर बैठे हैं तो आपको बता दें, आज का दिन हर पुरुष के लिए बेहद खास है।

हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। भारत में पहली बार इस दिवस को साल 2007 में मनाया गया और इसे पुरुषों के अधिकार के लिए लड़ने वाली संस्था 'सेव इंडियन फैमिली' ने पहली बार मनाया था। इसके बाद 'ऑल इंडिया मेन्स  वेल्फेयर एसोसिएशन' ने भारत सरकार से यह मांग की कि महिला विकास मंत्रालय की तरह पुरुष विकास मंत्रालय भी बनाया जाए। आइए आज इस खास दिन आपको बताते हैं मर्दों में मौजूद ऐसी दस बातें जो हर लड़की के लिए उन्हें खास बनाती हैं।   
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : file photo
सकारात्मक नजरिया
एक महिला अपने होने वाले पार्टनर में कई खास गुण देखती है जिसमें से सबसे अहम होता है कि उसका लाइफ के प्रति दृष्टिकोण कैसा है। एक विचारशील व्यक्ति हर महिला की पहली पसंद होता है। अगर कोई लड़का स्वार्थी है और सिर्फ अपने बारे में ही सोचता है तो वह किसी को भी पसंद नहीं आएगा। 
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : file photo
ईमानदारी 
ईमानदारी एक ऐसा गुण है जो हर किसी को पसंद होता है।यह गुण तब और मायने रखता है जब आप किसी से दिल लगाने की सोच रहे हों। ऐसा व्यक्ति जो अपने सिद्धातों के प्रति हमेशा ईमानदार और अटल रहे, ऐसे व्यक्ति को हर महिला पसंद करती है। 

4 of 11
- फोटो : file photo
प्यार
एक महिला अपने पार्टनर में दूसरे के प्रति दया और करुणा रखने वाले इंसान को बेहद पसंद करती है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप दूसरों के प्रति दया का भाव नहीं रखते हैं तो फिर अपने पार्टनर के लिए भी कभी भी करुणा से नहीं भर पाएंगे।एक अच्छे रिश्ते को चलाने के लिए दया और करुणा दोनों ही भाव बेहद जरूरी होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : file photo
धैर्य
बड़ी से बड़ी समस्या को धैर्य के साथ हल करने वाले लड़के हर लड़की को बहुत पसंद होते हैं। ऐसा व्यक्ति जिसमें ईमानदारी के साथ धैर्य भी हो महिलाओं को बेहद आकर्षित करता है।शादी के बाद जिंदगी में आने वाली सभी समस्याओं से निपटाने के लिए एक धैर्यवान व्यक्ति की जरूरत होती है। ऐसे में धैर्य से भरा व्यक्ति महिलाओं की पहली पसंद बनता है। 
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : file photo
भरोसा
भरोसा किसी भी रिश्ते की नींव होता है ऐसे में एक मजबूत रिश्ते के लिए भरोसेमंद व्यक्ति की जरूरत होती है। ऐसा व्यक्ति जो रिश्ते में रहते हुए अपने पार्टनर पर पूरा भरोसा करे, साथ ही बात-बात पर अपने साथी पर शक करके अपने रिश्ते को कमजोर ना बनाएं। भरोसेमंद व्यक्ति एक महिला को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। 
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : file photo
कोआपरेटिव
आजकल पति-पत्नी दोनों के वर्किंग होने की वजह से महिलाओं पर जिम्मेदारी का बोझ ज्यादा होता है। ऐसे में घर और बच्चे एक साथ देखना महिलाओं के लिए बेहद कठिन काम है जो उन्हें दिन के खत्म होने तक बेहद थका देता है। ऐसे में अगर पार्टनर घर के कामकाज में पत्नी को कोआपरेट करें तो वो महिला का दिल जीत सकता है। 

8 of 11
- फोटो : file photo
शकी न हो
किसी भी महिला को पसंद नहीं होता कि उसका पार्टनर उस पर बेवजह शक करके उसके आने-जाने पर रोक टोक लगाए।शक किसी भी प्यार भरे रिश्ते को खत्म कर सकता है। आपका शकी होना आपके पार्टनर से आपको दूर कर सकता है।   

9 of 11
- फोटो : file photo
झगड़ालू 
झगड़ा किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है। झगड़ालू व्यक्ति का पार्टनर उसके साथ लंबे समय तक कभी भी खुश नहीं रह सकता। ऐसे व्यक्ति को किसी ना किसी बात पर झगड़ा करने का बहाना मिल ही जाता है।महिलाएं ऐसे व्यक्तियों से हमेशा दूरी बनाकर रखना चाहती हैं।  

10 of 11
- फोटो : file photo
केयरिंग
हर महिला चाहती है कि उसका पार्टनर उसकी छोटी से छोटी बात को भी बेहद गंभीरता से लें। वह बेहद केयरिंग और लविंग हो। अगर आप में भी यह गुण मौजूद है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं आपका पार्टनर आपके साथ बेहद खुश रहेगा।  
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : file photo
ईर्ष्या
ऐसे पुरुष जो पार्टनर की जीत में अपनी जीत समझे और उसकी तरक्की में ही अपनी तरक्की, ऐसे लड़के भविष्य में एक अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। ऐसे लोग दूसरों की तरक्की से जलने की जगह उनके लिए प्रेरणा बनते हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें