फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Girl Child Day 2019: मां-बेटी का रिश्ता है अनमोल, कभी न छुपाएं राज

Thu, 10 Oct 2019 01:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया में मां और बेटी का रिश्ता सबसे खास होता है। एक बेटी के लिए मां ही होती है जिससे वो अपने मन की सारी बात आसानी से कह सकती है। लेकिन इंटरनेट के जमाने में मां और बेटी के बीच पहले जैसा प्यार और विश्वास नजर नहीं आता है लेकिन बात अगर बेटी के भले की है तब सबसे पहले मां ही खड़ी नजर आती है। इसलिए कहा जाता है कि मां से एक बेटी को कुछ नहीं छिपाना चाहिए। आज इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे है। इस मौके पर आइए जानें कि एक बेटी को अपनी मां से किन बातों को कभी नहीं छुपाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixabay
अगर आपकी जिंदगी में कोई है तो आप उनके बारे में अपनी मां से कह सकती हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो आप अपनी मां को अपनी लव लाइफ के बारे में बता सकती हैं। एक मां ने हमसे ज्यादा दुनिया देखी होती है, इसलिए अगर आप अपनी मां को अपनी लव लाइफ के बारे में बताएंगी तो वह आपको बता सकती हैं कि आपका पार्टनर कैसा है। वह आपको इस मामले में आपकी सहेली से भी ज्यादा अच्छी तरह से समझ सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
अगर आपको कोई काम करना बेहद पंसद है तो इस बारे में भी आप अपनी मां से कह सकती हैं। आप अपनी मां को अपनी पसंद-नापसंद भी बता सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप उन्हें अपने सपनों के बारे में भी बताएं कि आप अपने भविष्य में क्या करना चाहती हैं। अगर यह बात आप अपनी मां को बताएंगी तो वह इसमें आपकी मदद कर सकती हैं। 

4 of 5
- फोटो : social media
कई बार हम अपने दोस्तों के बारे में अपनी मां से बाते छिपाते हैं। लेकिन यह एक गलत बात है। आपको अपनी मां को अपने अच्छे-बुरे दोस्तों के बारे में जरूर बताना चाहिए। इससे वह आपको इस बात की सलह दे सकती है कि कौन आपके लिए सही है और कौन गलत। यही नहीं अपनी मां को आप अपने दोस्तों केे कारनामे भी बता सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
अगर आपके रिश्तेदार आपके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं तो यह बात आपको अपनी मां को जरूर बतानी चाहिए। अगर आप इस बात को अपनी मां से छुपाएंगी तो यह आपके लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें