rekha
- फोटो : social media
जहां अफेयर की खबरें चारो ओर फैल रही थीं वहीं अमिताभ इस पर चुप्पी साधे हुए थे। उन्होंने कभी भी खुल कर इस रिश्ते को कबूल नहीं किया। लेकिन रेखा उनका ध्यान खींचने के लिए कुछ न कुछ करती रहती थीं। ऐसे ही रेखा ने एक बड़ा कदम उठाया। स्टारडस्ट' मैगजीन में छपे लेख के मुताबिक रेखा ने एक स्टोर में जा कर कहा था कि वो मां बनने वाली हैं। इसके बावजूद अमित जी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 1984 में 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने बड़ा खुलासा किया।
उन्होंने कहा कि किसी को इसकी फिक्र नहीं कि मैं क्या चाहती हूं। मैं तो दूसरी औरत हूं न। उन्होंने जया पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा कि दूसरा इंसान तो सबकी नजर में बेचारा बना हुआ है। कोई ऐसे शख्स के साथ एक छत के नीच कैसे रह सकता है जब वह जानता है कि वह दूसरे से प्यार करता है।