फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indira Gandhi Quotes: इंदिरा गांधी के प्रेरक विचार, जो बढ़ाते हैं आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति

Wed, 19 Nov 2025 08:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indira Gandhi Birth Anniversary 2025 : इस वर्ष इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर उनके अनमोल विचारों को अपनाकर आत्मविश्वास, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति को मजबूत बनाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
इंदिरा गांधी के प्रेरक विचार - फोटो : Amar Ujala
Indira Gandhi Birth Anniversary 2025 : भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती हर वर्ष 19 नवंबर को मनाई जाती है। यह वह तारीख है जब भारत का राजनीति इतिहास,  सामाजिक परिवर्तन और महिला नेतृत्व की शक्ति को याद किया जाता है। इंदिरा गांधी केवल देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नहीं थीं, बल्कि वह एक ऐसा व्यक्तित्व थीं जिसने सत्ता को जिम्मेदारी, दृढ़ता और दूरदर्शिता के साथ परिभाषित किया। उनके फैसले कठोर थे, उनका नेतृत्व अडिग था और उनकी सोच समय से आगे चलती थी। यही कारण है कि उन्हें “आयरन लेडी ऑफ इंडिया” कहा गया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देश को मजबूती से संभाला।

इंदिरा गांधी सिर्फ इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं जो जीवन की चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ना चाहती हैं। उनके अनमोल विचार साहस, आत्मविश्वास, राष्ट्रहित और कर्म के लिए प्रोत्साहन देते हैं। उनकी सीख हमें बताती है कि बिना संघर्ष कोई सफलता नहीं मिलती और बिना दृढ़ इच्छा शक्ति कोई बदलाव संभव नहीं।

इस वर्ष इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर उनके अनमोल विचारों को अपनाकर आत्मविश्वास, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति को मजबूत बनाएं। 
विज्ञापन

2 of 7
इंदिरा गांधी के प्रेरक विचार - फोटो : Amar Ujala
------------------

वहां प्रेम नहीं हो सकता, जहां इच्छा नहीं होती।

इंदिरा गांधी
---------------
 

Indira Gandhi: 'गरीबी हटाओ’ से ‘परमाणु शक्ति’ तक, इंदिरा गांधी की अटूट इच्छाशक्ति की कहानी

विज्ञापन

3 of 7
इंदिरा गांधी के प्रेरक विचार - फोटो : Amar Ujala
----------------

आप कभी भी बंद मुट्ठी से हाथ नहीं मिला सकते। हाथ मिलाने के लिए आपको मुट्ठी खोलनी ही पड़ेगी।

इंदिरा गांधी

-------------

4 of 7
इंदिरा गांधी के प्रेरक विचार - फोटो : Amar Ujala
--------------

लोग अपने कर्तव्य भूल जाते हैं लेकिन अपने अधिकार उन्हें याद रहते हैं।

इंदिरा गांधी

--------------------
विज्ञापन

5 of 7
इंदिरा गांधी के प्रेरक विचार - फोटो : Amar Ujala
------------

सवाल करने का अधिकार मानव प्रगति का आधार है।

इंदिरा गांधी

-----------------
विज्ञापन

6 of 7
इंदिरा गांधी के प्रेरक विचार - फोटो : Amar Ujala
------------

साहस के बगैर आप कोई अच्छा काम नहीं कर सकते हैं।

इंदिरा गांधी

----------------------
 

Indira Gandhi Jayanti 2025: इंदिरा गांधी की जयंती कब है? जानिए उनके पांच दमदार फैसलों के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंदिरा गांधी के प्रेरक विचार - फोटो : Amar Ujala
-----------------

क्रोध कभी बिना तर्क के नहीं होता लेकिन कभी-कभार ही एक अच्छे तर्क के साथ होता है।

इंदिरा गांधी

--------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें