फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बच्चा ले रहा भाग तो इन तरीकों से बढ़ाएं आत्मविश्वास

Mon, 14 Aug 2023 05:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Independence Day - फोटो : istock
Independence Day 2023 Celebration :भारत की आजादी का पर्व आने वाला है। 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हो गया था। इसके बाद से प्रतिवर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाते हैं। भारतीय इस दिन ध्वजारोहण करते हैं, कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आजादी के बाद भारत को एक लोकतंत्र राष्ट्र बनाने में योगदान देने वाले नेताओं और सीमा पर देश की सुरक्षा करने वाले जवानों की शहादत को याद किया जाता है और नमन किया जाता है।

देश को आजाद हुए 76 साल पूरे हो चुके हैं। आज के बच्चों और युवाओं को उस दौर के संघर्ष और शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका से अवगत कराने के उद्देश्य से स्कूल-कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का विशेष आयोजन होता है। इन आयोजनों में बच्चों को भी शामिल किया जाता है। बच्चे 15 अगस्त को स्कूल फंक्शन में देशभक्ति से जुड़ा भाषण देते हैं, रंगारंग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हैं।

कई बार बच्चा स्कूल फंक्शन में सभी के बीच परफॉर्म करने में घबरा जाता है या बेचैन हो जाता है। ऐसा आत्मविश्वास की कमी के कारण हो सकता है। बच्चों को इस तरह के कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और तैयारी में उनकी सहायता करें ताकि बच्चे का आत्मविश्वास बढ़े।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में आपका बच्चा शामिल हो रहा है तो उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कुछ तरीके अपनाएं ताकि वह स्कूल कार्यक्रम में बिना डरे प्रस्तुति दे सकें।
 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों का बढ़ाएं आत्मविश्वास - फोटो : istock
बच्चे की तारीफ करें

बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए समय-समय पर उनकी प्रशंसा करें। बच्चा तारीफ सुनकर प्रोत्साहित होता है और कुछ नया और अच्छा करने का प्रयास करता है। बच्चा अगर कार्य में असफल हो तो उसकी गलतियां निकालने और डांटने के बजाए तारीफ करके मनोबल बढ़ाएं। ध्यान रखें कि जरुरत से ज्यादा तारीफ बच्चे में अति आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है जो कि गलत है।
विज्ञापन

3 of 5
angry parents - फोटो : istock
बच्चे पर न दबाव न डालें

15 अगस्त में स्कूल कार्यक्रम के लिए बच्चा तैयार कर रहा है तो अपनी महत्वाकांक्षाओं का बोझ उन पर न डालें। उससे लगातार अभ्यास न कराएं और न ही परफेक्ट बनाने के लिए उसपर दबाव डालें। लोग मजाक उड़ाएंगे, मेरी इज्जत की बात है, आदि कहकर बच्चे को डराएं नहीं।

4 of 5
बच्चे को बनाएं जिम्मेदार - फोटो : Istock
अभ्यास में समय दें

बच्चा अच्छी प्रस्तुति करें, इसके लिए उसे अभ्यास का समय दें। बच्चे को प्रैक्टिस कराएं। उनकी प्रस्तुति को रिकॉर्ड करके बच्चे को दिखाएं और खुद उन्हें अपनी कमी को समझने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों का बढ़ाएं आत्मविश्वास - फोटो : iStock
क्षमता के मुताबिक तैयारी

ध्यान रखें आपके बच्चे की पसंद और उनकी क्षमता क्या है? बच्चे से वो कराएं जो उन्हें पसंद है। उनकी क्षमता के बाहर का कार्यों को उनपर थोपे नहीं। बच्चे की काबिलियत को समझते हुए जिस काम में उन्हें रुचि हो, वह कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें