फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन खास तरीकों से मनाएं नाराज ब्वॉयफ्रेंड को, पल भर में दूर होगा गुस्सा

Sat, 14 Sep 2019 04:39 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship - फोटो : pixa
किसी रिलेशनशिप में ऐसा नहीं होता है कि केवल गर्लफ्रेंड ही नराज हो। कई बार गर्लफ्रेंड की बजाय ब्वॉयफ्रेंड भी नराज हो जाते हैं और उनका मूड ऑफ हो जाता है। इसके बाद लड़कियां परेशान हो जाती हैं कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को कैसे मनाएंगी? अगर आप भी कुछ इस तरह परेशान हैं तो ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है। आप कुछ खास तरीकों से अपने नराज साथी का गुस्सा पल भर में दूर कर सकती हैं। यही नहीं आप इन तरीकों से उनका दिल भी जीत सकती हैं। आइए जानते हैं ब्वॉयफ्रेंड की नाराजगी को दूर करने के खास तरीके...
विज्ञापन

2 of 5
relationship - फोटो : pixa
मूड खराब होने का कारण जानें
लड़के कई बार अपने मन में बातों को दबाकर रख लेते हैं। बढिया होगा कि आप सीधे उनसे मूड खराब होने का कारण पूछ सकती हैं। अगर आपको उनके नाराज होने के कारण के बारे में पता चल जाएगा तो आप आसानी से उन गलतियों को सुधार सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
relationship
सरप्राइज दें
अगर आपके साथी का मूड खराब हो या वह किसी वजह से नाराज हो तो आप उसे सरप्राइज दे सकती हैं। आप उसके लिए कोई उपहार ले सकती हैं या उसके लिए कुछ खास चीज तैयार कर सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप उसकी पसंद के कपड़े पहन कर तैयार भी हो सकती हैं। यह सब चीजें आपके पार्टनर को अच्छी लगेंगी और वह जल्दी ही मान सकता है।

4 of 5
relationship
फूल और चॉकलेट गिफ्ट करें
लड़के अक्सर लड़कियों को चॉकलेट या फूल गिफ्ट करते हैं लेकिन यह चीजें लड़को को भी बहुत पसंद आती हैं। अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड नाराज हो तो आप उसे चॉकलेट खिला सकती हैं। कहते हैं मीठा खाने से मूड अच्छा हो जाता है और फिर आपके पार्टनर की नाराजगी तुरंत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप
पसंदीदा खाना बनाएं
ब्वॉयफ्रेंड की नाराजगी को दूर करने के लिए आप उसके पसंद का खाना बना सकती हैं। माना जाता है कि मर्दों की खुशी का रास्ता उनके पेट से होकर गुजरता है। ऐसे में अगर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड को पसंदीदा खाना बनाकर खिलाती हैं तो उसके मूड के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें