फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड भी करता है ये हरकतें तो समझ लीजिए होने वाला है आपका ब्रेकअप

Mon, 07 Oct 2019 07:47 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
 जब बात रिश्ता खत्म करने की आती है तब लोग किसी न किसी तरीके से उस बात का इशारा दे देते हैं। कई बार हम इस इशारे को  पहचान नहीं पाते हैं और खुद को दोषी समझने लगते हैं। हमें लगता है जो भी हुआ है वह सब हमारी वजह से हुआ है। लेकिन ऐसा नहीं है मसला कुछ और ही होता है। अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड भी करने लगे यह हरकते तो समझ लीजिए आपका ब्रेकअप होने वाला है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये बातें। 
विज्ञापन

2 of 5
sad couple
कहते हैं मगर करते नहीं 
अगर आपके साथी वादे कर तो लेते हैं लेकिन जब निभाने की बात आए तो तब वह अपनी बातों पर अमल नहीं करते हैं। अगर ऐसा सिर्फ एक बार नहीं कई बार हुआ हो तो समझ लीजिए की यह उनकी आदत बन गई है। अगर वह आपसे कहते हैं कि वह आपको कहीं घूमाने लेकर जाएंगे , लेकिन जब घूमने का मौका आता है तब वह आपका फोन नहीं उठाते या फिर किसी काम का बहाना बना लेते हैं तो यकीन मानिए यह एक इशारा है उनके इरादो का। 
विज्ञापन

3 of 5
sad couple
 
दोस्तों से नहीं मिलवाना
अधिकतर पुरुषों अपने रिश्ते के बारे में बात करना पंसद नहीं करते हैं। अगर वह कहीं जाने से पहले हमेशा आपसे यह सवाल करते हैं कि तुम ठीक हो , क्या तुम मेरे साथ चल सकती हो तो चलो वरना रहने दो।वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि आप उनके किसी भी दोस्त के करीब हो जाएं। 

 

4 of 5
कपल - फोटो : social media
आपका मूल्य
अपने साथी को परखने के लिए यह जानना जरूरी है कि आपके पार्टनर आपको तवज्जो देते हैं या नहीं। अगर वह हर समय सिर्फ अपने ही दोस्तों का गुणगान गाते रहें और इसके बाद भी आपको ही उल्टा कहे। इस स्थिति को कहते हैं राह टेढ़ी करना। यह उनकी उस मंशा का बस एक छोटा सा नमूना है जिसमें वह आपसे दूरी बनाना चाहते हैं। वह ऐसा इसलिए करते हैं ताकि आप उनसे परेशान होकर खुद ही रिश्ता खत्म कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपल - फोटो : social media
दूसरे के प्रति आकर्षित होना 
अगर आपका साथी आपके साथ रहने के बावजूद भी किसी दूसरी लड़की के बारे में बात करें। उनका रवैय्या किसी लड़की के प्रति आपको अटपटा लगे तो समझ जाइए कि अब वह आपके साथ नहीं रहना चाहते है। इसलिए यह बेहतर होगा कि आप इस रिश्ते से खुद ही दूरी बना लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें