फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेट पर जाने से पहले इन बातों का रखें खास ख्याल, दिखावा पड़ सकता है जेब पर भारी

Mon, 07 Dec 2020 01:25 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डेट पर जाने का मुख्य उद्देश्य एक-दूसरे को समझना है - फोटो : instagram

जब से भारत में प्रेमी जोड़ों के बीच डेट का चलन बढ़ा है, तब से युवाओं की जेब पर भी इसका गहरा असर पड़ा है। जिस उम्र में अधिकतर युवा डेट पर जा रहे होते हैं, ये वो उम्र है जब हर कोई अपने कैरियर को लेकर संघर्ष कर रहा होता है। बहुत कम लोग उम्र के इस पड़ाव पर एक अच्छी सैलरी पा रहे होते हैं। ऐसे में आपके लिए ये समझना बहुत जरूरी है कि डेट पर जाने का मुख्य उद्देश्य एक-दूसरे को समझना है न कि स्टेटस और स्टेंडर्ड का दिखावा करना है क्योंकि आगे चलकर तो सारी पोल खुलना ही है इसलिए बेहतर है कि शुरुआत से ही अपनी आर्थिक स्थिति और रिश्ते दोनों के बीच सामंजस्य बैठाया जाए। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए कि किन बातों का ख्याल रखने से आपकी डेट के बीच आर्थिक तंगी बाधा नहीं बनेगी। 

विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्पष्ट रहें

यदि आपके पार्टनर को डेट को लेकर बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं आपसे तो उन्हें पहले ही अपनी आर्थिक स्थिति स्पष्ट कर दें। यदि वे वाकई आपको पसंद करते होंगे तो उन्हें ये बात कभी प्रभावित नहीं करेगी कि आप उन्हें बड़े रेस्तरा में ले जा रहे हैं या किसी सामान्य रेस्तरां में। अपनी आर्थिक स्थिति पर बात करने में आपको किसी भी तरह की शर्म नहीं होगी चाहिए।

विज्ञापन

3 of 5
सब चीजों को निर्धारित कर लें - फोटो : Pixabay

पहले से योजना बना लें

यदि आपका डेट पर जाना तय हो चुका है तो पहले से ही सब चीजों को निर्धारित कर लें जैसे किस रेस्टोरेंट पर कितना खर्च होगा, किस तरह का तोहफा ले जाना आपके बजट में होगा। जब रेस्टोरेंट तय हो जाए तब एक-दो दूसरे रेस्टोरेंट का भी विकल्प रखें ताकि कभी किसी कारणवश वहां न जा पाए तो आप आराम से अपने बजट के अनुसार ही दूसरे किसी रेस्टोरेंट पर जाकर इस शाम को यादगार बना सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

 विवेक का करें इस्तेमाल

यदि पहली डेट है तो आपको बहुत ज्यादा उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। आप पहली डेट के लिए कॉफी पर या कोई विशेष व्यंजन खिलाने भी ले जा सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप प्रॉपर डिनर डेट ही प्लान करें। आपका मकसद एक-दूसरे को जानना और समझना है। यदि आप शुरू में ही दिखावे को अन्य सभी बातों से अधिक तवज्जो देंगे तब तो आगे के लिए मुश्किल खड़ी कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

50-50 का हिसाब रखें

जरूरी नहीं कि डेट का बिल लड़कों को ही भरना होता है। यदि आप दोनों के पास जॉब है तो आप दोनों पहले से बिल को आधे-आधे भाग में बांटने को लेकर स्वस्थ चर्चा कर सकते हैं और यदि कुछ समय के लिए लड़के के पास नौकरी नहीं है तो लड़की भी डेट का पूरा बिल चुका सकती हैं। इसमें किसी भी तरह से किसी के भी आत्मसम्मान को ठेस नहीं पहुंचेगी। याद रखिए यह सब चीजें आप अपने रिश्ते के लिए ही कर रहे हैं तो आपसी समझ के साथ चलना आप दोनों के लिए ही बेहतर रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें