फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के लड़ाई-झगड़े से हैं परेशान तो इन टिप्स को आजमाएं, झट से मिलेगी राहत

Mon, 28 Jan 2019 07:00 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर व्यक्ति अपने लाइफ में खुश रहना चाहता है - फोटो : social media
हर व्यक्ति अपनी लाइफ में खुश रहना चाहता है। कोई नहीं चाहता की उसकी जिंदगी में किसी तरह की कोई परेशानी हो, लेकिन ऐसा होता नहीं है। आपकी जिंदगी में भी कुछ न कुछ दिक्कत होगी। इससे परेशान होने की बजाय आप कुछ उपाय अपनाकर अपनी लाइफ की थोड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपने परिवार संग खुशहाल जीवन बिता सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रोज सुबह उठकर अपने घर के मंदिर में रामायण या गीता का पाठ करें - फोटो : social media
रोजाना सुबह उठकर अपने घर के मंदिर में रामायण या गीता का पाठ करें। ऐसा करने से आपके परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कोशिश करें जब पूजा कर रहे हो उसकी आवाज आपके परिवार के सदस्यों को सुनाई दें।
विज्ञापन

3 of 5
घर में चाहे छोटे बच्चे ही क्यों ना हो सबको एक साथ मिलकर पूजा करना चाहिए - फोटो : social media
घर के सभी सदस्यों को एक-साथ पूजा करनी चाहिए। इससे घर के अंदर शांती का माहौल बना रहता है। अगर घर में छोटे बच्चे भी हैं तो उन्हें भी साथ में लेकर पूजा करें।

4 of 5
सप्ताह में किसी एक दिन सब मिलकर एक साथ भोजन करें - फोटो : social media
सप्ताह में किसी एक दिन सब मिलकर एक साथ भोजन करें और परिवार के सभी सदस्यों की समस्या के बारे में जानें और उसका समाधान भी निकालें ऐसा करने से आपके परिवार में आपसी प्यार बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कहते हैं हर दिन के अनुसार अगर भगवान की पूजा की जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा - फोटो : social media
कहते हैं हर दिन के अनुसार अगर भगवान की पूजा की जाए तो आपकी आधी से ज्यादा परेशानियों का समाधान ऐसे ही हो जाता है-
सोमवार-शंकर भगवान की पूजा
मंगलवार-हनुमान जी की पूजा
बुधवार -गणेश जी की पूजा
बृहस्पतिवार- विष्णु भगवान की पूजा
शुक्रवार -दुर्गा माता की पूजा
शनिवार- हनुमान जी की पूजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें