रोजाना की आदतों में बदलाव
अक्सर लड़कियों को लड़कों की रोजमर्रा की कुछ आदतें पसंद नहीं आती। जिसकी वजह से दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी होता रहता है।जैसे पार्टनर की केयर न करना,अपनी सेहत का ख्याल न रखना, रोजाना के कामों में हाथ न बंटाना, फोन या मैसेज के जरिए कभी भी हालचाल न पूछना या स्पेशल दिनों को अक्सर भूल जाना।ऐसी बातें आपके रिश्ते में एक समय बाद कड़वाहट भर देती है।जिसकी वजह से आप दोनों के बीच प्यार कम हो जाता है।