फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी कर रही हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तो जान लें ये खतरे...

Thu, 21 Sep 2017 09:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
धड़कनें तेज हो जाती हैं। सांसें महकने लगती हैं। हर पल ख्यालों में कोई छाया रहता है...जी हां, प्यार में आलम कुछ ऐसा ही होता है लेकिन तब क्या हो जब आपका दिल किसी शादीशुदा इंसान पर आ जाए। जब आप अपने रिश्ते में बेइमान हो जाएं और अपनी शादीशुदा जिंदगी को भूल कर दूसरे रिश्ते के रोमांच का आनंद लेने के लिए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने लगे। इससे पहले कि आप अपने रिश्ते को तबाह कर लें, और किसी ऐसे इंसान जो दिल दे बैठे जो पहले से शादी शुदा है तो इससे पहले इसके खतरों के बारे में जान लें।
विज्ञापन

2 of 5
परिवार को छोड़ नहीं सकते
ऐसा बहुत कम होता है कि शादी शुदा पुरूष अपने शादी के रिश्ते को तोड़कर अपनी प्रेमिका से संबंध रख पाएं। हो सकता है वो आपको देखकर आकर्षित हो जाएं पर यकीन मानिए वो अपनी पत्नी, अपने परिवार को छोड़ आपको कभी नहीं अपनाने वाले। इसलिए ऐसे रिश्ते से दूर ही रहें।
 
विज्ञापन

3 of 5
दिल ही तो है
अगर आप ये सोच रहीं है कि जिनके साथ आप रिश्ते में हैं वो आपको छोड़ किसी और से प्यार नहीं करते तो ये बात भूल जाएं। अगर वो शादीशुदा होते हुए भी आपके साथ रिलेशनशिप में आ सकते हैं तो कल आपकी ये जगह कोई और भी ले सकता है और उनका दिल किसी और पर भी आ सकता है।

4 of 5
आपका रिश्ता फॉर ग्रान्टेड नहीं
किसी शादीशुदा इंसान के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बनाने से पहले आपको हर बात के लिए तैयार होना पड़ेगा क्योंकि वो आपको अपनी जिंदगी से जाने के लिए कभी भी बोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्योंकि रिसर्च कहती है
दिसंबर 2011 में हुए एक अध्‍ययन के मुताबिक 16 प्रतिशत भारतीय महिलाएं एक्‍स्‍ट्रा मेरिटल अफेयर में संलिप्‍त रहती हैं। ऐसी महिलाएं जिनके पति कई महीनों या वर्षों के लिए घर-देश से दूर रहते हैं, वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें