फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो पांच कारण जिनकी वजह से लोग बिना मर्जी कर लेते हैं शादी

Sat, 31 Aug 2019 04:21 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली, दुनिया चांद पर पहुंच गई लेकिन अभी भी लोग शादी जैसा अहम निर्णय केवल अपनी मर्जी से नहीं लेते हैं। इस निर्णय में भी वो पहले दुनिया वालों की सुनते हैं। जबकि शादी पूरी जिंदगी का साथ होता है और जब आप किसी ऐसे इंसान से मिलते हैं जिसे देखकर आपको लगता है कि यहीं वो है जिसके साथ मुझे पूरी जिंदगी बितानी है, तभी शादी करनी चाहिए। लेकिन कई बार युवक-युवतियां केवल इसलिए शादी कर लेते हैं क्योंकि उनके माता-पिता ऐसा चाहते हैं या फिर समाज उन्हें ऐसा करने के लिए कहता है। इस तरह की शादी करने के बाद हो सकता है आप पूरी जिंदगी किसी ऐसे इंसान के साथ बिताने के लिए मजबूर हो जाएं जिसे न आप प्यार करते हैं और नहीं पसंद करते हैं। तो आइए जानें कि वो कौन से कारण होते हैं जिनके दबाव में नौजवान शादी जैसा अहम निर्णय ले लेते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
क्या भाई बहनों में आप सबसे बड़ें हैं या बड़ी हैं 
भारतीय समाज में शादी को लेकर सबसे ज्यादा नुकसान बड़े बच्चे को उठाना पड़ता है। क्योंकि अधिकतर अभिभावकों को लगता है कि अगर बड़ी बेटी की शादी पहले नहीं की तो लोग क्या कहेंगे। इस चक्कर में वो बिना जाने कि बेटी का शादी का मन है भी या नहीं बस शादी कर देते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
प्यार में धोखा खाने के बाद
अधिकतर लड़के-लड़कियां केवल इसलिए शादी कर लेते हैं क्योंकि वो एक बार प्यार में धोखा खा चुके होते हैं। दोबारा ऐसी परिस्थिति न आए इससे बचने के लिए वो किसी भी इंसान से चाहे वो उनके लिए सही हो या नहीं बस शादी कर लेतें हैं।

 

4 of 6
- फोटो : pixa
क्योंकि मेरे सारे दोस्त मैरिड हैं
बहुत से लोग तो केवल इसलिए शादी कर लेते हैं क्योंकि उनके सारे दोस्तों की शादी हो चुकी है और कुछ लोगों के तो बच्चे भी हो गए हैं। तो अगर आप केवल अपने दोस्तों की खातिर शादी कर रहें हैं तो एक बार फिर से सोच लीजिए।

 
विज्ञापन

5 of 6
आर्थिक मजबूती के लिए
आपको यकीन नहीं होगा लेकिन बड़े शहरों में रहने वाली लड़कियां केवल इसलिए शादी करती हैं क्योंकि उनको लगता है कि ऐसा इंसान जो आर्थिक रूप से मजबूत है उसके साथ शादी करने से उनका भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। भले ही वो उस लड़के से प्यार करें या नहीं।

  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
शादी एक परंपरा है
कुछ लोगों के लिए शादी का मतलब केवल एक परंपरा होता है। उनके लिए शादी करना एक जिम्मेदारी है जबकि बहुत से ऐसे लोग हैं जो बिना शादी के ही खुश हैं। तो अगली बार जब शादी का ख्याल मन में आए तो उसकी वजह केवल परंपरा न हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें