फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए इंटरनेट पर खुद ढूंढ़ रही हैं रिश्ता, तो जोश में आकर ना करें ये काम, वरना पछताना पड़ेगा

Mon, 04 Jun 2018 06:40 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
girl with laptop
ऑनलाइन शॉपिंग तो हम सभी बहुत करते हैं, लेकिन ऑनलाइन जीवनसाथी तलाश करने के बारे में आप क्या सोचते हैं? आजकल युवा अपना मनपसंद जीवनसाथी ढूंढने के लिए मैट्रिमोनियल साइट्स का सहारा ले रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ऑनलाइन जीवनसाथी ढूंढने के जितने फायदे हैं उतने नुकसान भी हैं। मैट्रिमोनियल साइट्स को लेकर आए दिन ब्लैकमेल और धोखाधड़ी की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में ऑनलाइन लाइफ पार्टनर ढ़ूंढते समय खासकर लड़कियों को सावधान रहने की ज्यादा जरूरत हैं। 

आज हम आपको बताएंगे ऑनलाइन जीवनसाथी तलाशते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए जिससे आपको धोखा न मिले।
विज्ञापन

2 of 5
girl with laptop
पर्सनल डिटेल शेयर करने में जल्दबाजी न करें
अगर आपको किसी की प्रोफाइल अच्छी लग रही है और आपकी बातचीत भी शुरू हो गई है, इसका ये मतलब नहीं कि आप एकदम सारी डिटेल शेयर करने लग जाएं। किसी तरह की कोई जल्दबाजी न दिखाए। अपने घर का पता या घर की सारी बातें शेयर करने से बचें, क्योंकि कल वह आपके लिए मुसीबत भी बन सकता है। इसलिए सबसे पहले उसे जाने पहचाने, इसके बाद धीरे-धीरे बातों को आगे लेकर जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
meeting dating
मीटिंग के लिए सही जगह का चयन करें
अगर आप उसे जानने के बाद मिलने का प्लान कर रही हैं तो अकेले न जाएं। आप अपने साथ अपनी किसी अच्छी दोस्त या कजिन को लेकर जाएं जिसके साथ भी आप कंफर्टेबल हो, ताकि आप सुरक्षित रहें। 

4 of 5
online dating
अच्छी तरह जांच लें
ऐसा कभी न सोचें कि सामने वाले ने अपनी जो जानकारी ऑनलाइन दी है वह पूरी तरह ठीक हो। किसी तरह की कोई जल्दबाजी न करें। अच्छी तरह से जानें पहचाने। उसकी सारी डिटेल लें, उसके परिवार और फ्रैंड्स के बारे में पूछें। अच्छी तरह जांच परख के ही बात को आगे बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
friends
परिवार वालों को बताएं
जब आपको सब कुछ जानने के बाद लड़का ऑनलाइन समझ आता है तो अब आप इस बारे में अपने परिवार वालों को बताएं। दोनों के परिवार वालों को मिलवाएं। अगर वह सही है तो अपने परिवार को जरूर शामिल करेगा। जब दोनों परिवार शामिल होंगे तो ऐसे में आपको धोखा मिलने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें