फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में फ्लर्ट करने वालों से ऐसे निपटें, अक्ल ठिकाने आ जाएगी

Tue, 12 Apr 2016 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : getty images
अगर ऑफिस में कोई आपके साथ लंबे वक्त से फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहा/रही है और आपको अच्छा नहीं लगता तो जरूरी है कि आप उल्टा उसके साथ फ्लर्ट न करने लगें। ऐसा न हो, उसकी छेड़खानियों का आप मजा लेने लगें। अपनी बातों और हाव-भाव को लेकर सचेत रहें कि कहीं आपके हंस के बात करने का वो कुछ और ही मतलब न निकाल ले।
विज्ञापन

ऑफिस में फ्लर्ट करने वालों से ऐसे बचें

2 of 6
- फोटो : getty images
अगर वो आपसे छिछोरी बातें करता या करती है या इशारों इशारों में आपसे ज्यादा फ्रेंडली होने की कोशिश करता है तो उसे उसकी सही जगह दिखा दीजिए। शालीनता से ऐसा जवाब दे दीजिए कि दोबारा बोलने की हिम्मत न कर पाए।
विज्ञापन

ऑफिस में फ्लर्ट करने वालों से ऐसे बचें

3 of 6
- फोटो : getty images
जरूरी है उस इंसान से दूरी बनाए रखने की। कोशिश करें वहां न खड़े होएं या जाएं जहां वो हो या अपने दोस्तों के साथ हैंगआउट कर रहा या रही हो। ऐसे में अकसर लोग कमेंट पास करने का बहाना निकाल ही लेते हैं। वो ऐसा भी समझ सकता/सकती है कि आप जानबूझ कर वहीं आ रहे हैं जहां वो है।

ऑफिस में फ्लर्ट करने वालों से ऐसे बचें

4 of 6
- फोटो : getty images
बात हद से बढ़ने लगे तो पहले इसे बात कर के सुलझा लें। या तो सीधे उससे कह दें या उसके किसी दोस्त से कि आपको ये हरकतें पसंद नहीं।
विज्ञापन

ऑफिस में फ्लर्ट करने वालों से ऐसे बचें

5 of 6
- फोटो : getty images
ऐसा शख्स कई बार आपसे फेसबुक, व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क करने की कोशिश करेगा/करेगी। आपकी तस्वीरों पर लाइक और कमेंट करेगा। उसका रिप्लाई करने से बचें। ऐसी स्थितियां अकसर लोगों की छवि खराब कर देती हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है और आप बात आगे नहीं बढ़ाना चाहते तो खुद ही दूरी बना लें ताकि आपकी छवि पर असर न पड़ने पाए वरना लोग आप पर ही अंगुली उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस में फ्लर्ट करने वालों से ऐसे बचें

6 of 6
- फोटो : getty images
ऐसे लोग किसी न किसी बहाने आपको छूने की भी कोशिश कर सकते हैं। तस्वीर खिंचवाने के बहाने, कॉफी देने के बहाने, हाथ मिलाने के बहाने। बेहतर रहेगा ऐसी नौबत न आने दें औऱ अगर आती भी है तो उचित दूरी बनाए रखें। अगर फिर भी वो बाज न आए तो बोलने में बिलकुल न हिचकिचाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें