फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी से जूझ रहे हैं तो बस एक काम करें, इन चीजों की लिस्ट बनाएं

Mon, 11 Apr 2016 02:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : getty images
आत्मविश्वास से भरपूर लोग ना केवल दूसरों की तारीफ पाते हैं बल्कि दुसरों को भी प्रोत्साहित करते हैं। लेकिन उन लोगों के बहुत सारी समस्याओं से जूझना पड़ता है जो आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे होते हैं। आत्मविश्वास खुद से पाना हो तो कुछ आसान तरीके हैं जिन्हें ट्राई करें तो आप खुद में परिवर्तन जरुर देख पाएंगे।
विज्ञापन

परेशानी से जूझ रहे हैं तो बस एक काम करें, इन चीजों की लिस्ट बनाएं

2 of 6
- फोटो : getty images
खुद को नकारात्मकता से दूर रखें। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जरुरी है उन बातों से खुद को दूर रखें जो आपको कमजोर बनाती हैं। इसमें सबसे पहले उन लोगों से दूरी बनाएं जो नकारात्मक बातें करते हैं। अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और आसपास कोई भी जो सकारात्मक ना सोंचे उससे बचें या दूरी बना लें। सकारत्मक सोचें, जीवन का काई भी रास्ता हो सबके लिए आसान नहीं होता लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि डर कर बैठ। किसी भी तरह से सकारात्मकता बनाएं रखें और आगे बढ़ते रहें।
विज्ञापन

परेशानी से जूझ रहे हैं तो बस एक काम करें, इन चीजों की लिस्ट बनाएं

3 of 6
- फोटो : getty images
अपनी बॉडी लैंग्वेज में थोड़ा बदलाव करें। अच्छे पोजीशन में बैठे, आराम से बोलें और चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान काफी ही खुद में आत्मविश्वास लाने के लिए। जब भी बात करें कोशिश करें सामने वाले को देखते हुए उसकी आंखों में देखते हुए बात करें। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि एकटक आंखों में घूरते रहें बल्कि सीधे आंखों में देखते हुए बात करें।

परेशानी से जूझ रहे हैं तो बस एक काम करें, इन चीजों की लिस्ट बनाएं

4 of 6
- फोटो : getty images
हार चाहे कैसी भी हो डरे नहीं बल्कि डटे रहें। किसी भी हार के बाद दिमाग में नकारात्मक ख्याल आना लाजिनी है। लेकिन खुद को इससे दूर रखें। जितना नकारात्मक सोंचेगे उतना ही नुकसान होगा। 
 
विज्ञापन

परेशानी से जूझ रहे हैं तो बस एक काम करें, इन चीजों की लिस्ट बनाएं

5 of 6
- फोटो : getty images
खुद को हमेशा तैयार रखें हर आने वाली चुनौती के लिए। चाहे वो पढ़ाई हो या फिर नौकरी हर क्षेत्र के लिए खुद को तैयार रखें। पहले से सभी तरह की जरुरी जानकारी जुटा लें और बैकअप के लिए खूब सारा पढ़ें। ये आत्मविश्वास में इजाफा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी से जूझ रहे हैं तो बस एक काम करें, इन चीजों की लिस्ट बनाएं

6 of 6
- फोटो : getty images
बुरे वक्त से निपटना आसान नहीं है लेकिन कुछ तरीके इस समय को आसान बना देंगे। जब भी बहुत परेशान हो तो अपने आजतक जिन भी चीजों के लिए ऊपर वाले को धन्यवाद देना चाहते हैं उसकी लिस्ट बनाएं। इसके बाद उन चीजों पर जिन पर आप गर्व करते हैं उसकी लिस्ट बनाएं। एक बार ये लिस्ट तैयार हो जाए तो इसे अपने कमरे में दीवार पर लगाएं जहां आप बार-बार आते जाते हों। जिसे देखकर आप ये हर बार महसूस कर सकें कि कितनी मजेदार जिंदगी है आपकी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें